Malhaar Rathod Casting Couch Experience: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में दोनों ही जगह एक्टर्स को अपनी जगह खुद बनानी पड़ती है और इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष भी करना पड़ता है। सफर इतना आसान नहीं होता। इसी बीच कास्टिंग काउच के भी मामले सामने आते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री मल्हार राठौड़ के साथ में हुआ।

Advertisement

टीवी और वेब सीरीज पर बेहतरीन काम कर चुकी मल्हार राठौड़ आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। मल्हार ने एक इंटरव्यू के दौरान कास्टिंग काउच को लेकर बात की थी और अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया था कि उन्हें कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

जब एक्ट्रेस से की थी टॉप उतारने की डिमांड

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान मल्हार हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान मल्हार राठौड़ बताया था कि कई साल पहले जब वह इंडस्ट्री में नई आई थी तो उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना किया था। एक 65 साल के प्रोड्यूसर में उन्हें टॉप उतारने के लिए कह दिया था। कुछ समझ नहीं आया कि उन्हें क्या करना चाहिए और उन्होंने बताया कि वह तब काफी डर भी गई थी।

Advertisement

कई बड़ी अभिनेत्रियां भी कास्टिंग काउच का कर चुकी है सामना

मल्हार राठौड़ एक ऐसी अकेली अभिनेत्री नहीं है जिन्होंने इन सब समस्याओं का सामना किया है। ऐसे काफी सारे बड़े चेहरे हैं जिन्होंने कास्टिंग काउच फेस किया। काफी लोगों ने तो इसी वजह से इंडस्ट्री को छोड़ दिया। विद्या बालन से लेकर सुरवीन चावला जैसे सितारे भी अपने एक्सपीरियंस को शेयर कर चुके हैं।

Advertisement

मल्हार राठौड़ का काम

मल्हार राठौड़ के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि वह अब इंडस्ट्री में खुद को बहुत ही अच्छे तरीके से स्थापित कर चुके हैं। उन्होंने काफी सारे विज्ञापनों में भी काम किया है और साथ ही अब वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अच्छा खासा नाम कमा चुकी हैं। हॉटस्टार पर तेरे लिए ब्रा और हॉस्टेजेस जैसी सीरीज में भी उन्हें देखा जा चुका है।