Yeh Fitoor Tera: इंतज़ार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि स्टार प्लस का नया शो 'ये फितूर तेरा' 5 अगस्त से रात 8:30 बजे दर्शकों के बीच आने जा रहा है। देबचंद्रिमा सिंघा रॉय और ईशान धवन अभिनीत यह शो सौम्या की कहानी है, जो इलाहाबाद की एक ऐसी लड़की है, जिसे हमेशा इस बात का डर रहता है कि लोग उसके बारे में क्या सोचेंगे।

Advertisement

यही डर उसे चुप रहने पर मजबूर कर देता है। जब सौम्या पहली बार एक को-एड कॉलेज में कदम रखती है, तो उसे नई जगह, नए लोगों और नए रिश्तों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

इसी सफर में उसकी मुलाकात जीत से होती है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी लड़ाई किसी और से नहीं, बल्कि खुद अपने डर से है। इस किरदार के बारे में बात करते हुए देबचंद्रिमा सिंघा रॉय ने बताया कि आखिर सौम्या उनसे इतनी गहराई से क्यों जुड़ गई।

Advertisement

देबचंद्रिमा सिंघा रॉय ने कहा, "सच कहूँ, तो शुरू से ही मुझे सौम्या के लिए एक अलग-सी फीलिंग होने लगी थी। वह ऐसी लड़की है, जो सबसे बात करना चाहती है, सबसे जुड़ना चाहती है, लेकिन उसके अपने ही डर उसे हर बार रोक लेते हैं। मुझे लगता है कि लोग अक्सर किसी शांत इंसान को देखकर यही मान लेते हैं कि वह ऐसा ही है, लेकिन उसके मन में कितने सवाल और कितनी बातें चल रही होती हैं, यह कोई नहीं जानता।

Advertisement

सौम्या का किरदार निभाते समय मैं हमेशा यही सोचती थी कि उसकी हर झिझक, हर रुकावट और हर खामोशी के पीछे एक वजह है। शायद यही बात उसे मेरे लिए इतना सच्चा बनाती है। मुझे लगता है कि बहुत-सी लड़कियाँ खुद को सौम्या में कहीं न कहीं ज़रूर देखेंगी। मैं बहुत खुश हूँ कि 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट अब सामने आ गई है। 5 अगस्त से रात 8:30 बजे इस नए सफर का हिस्सा ज़रूर बनिए और हमें अपना प्यार दीजिए।"

Advertisement

देखिए 'ये फितूर तेरा', 5 अगस्त से, हर रात 8:30 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर और कभी भी जियोहॉटस्टार पर।