Lata Saberwal On Divorce With Sanjeev Seth: लता सभरवाल टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से उन्हें घर-घर में अपनी एक खास पहचान हासिल हुई। शो में उन्होंने अक्षरा की मां का किरदार निभाया और अभी के वक्त में वह यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन मेरी जिंदगी में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखे और शादी के 15 साल बाद में उनका तलाक हुआ।

Advertisement

लता सभरवाल ने साल 2009 में टीवी के जाने-माने अभिनेता संजीव सेठ के साथ में शादी कर ली थी। लेकिन तकरीबन 15 साल के बाद 2025 में दोनों ने तलाक का ऐलान कर दिया। इसके बाद फैंस को भी एक बड़ा झटका लगा और अब अभिनेत्री ने खुद अपने इस तलाक पर खुलकर बात की है।

Advertisement

लता ने तलाक को लेकर की बात

हाल ही में बॉलीवुड बबल टेली के साथ बातचीत के दौरान लता सभरवाल ने तलाक पर कहा कि मैंने तलाक की घोषणा की थी इसीलिए लोगों को ऐसा लगा कि यह फैसला मेरा है। मैं बहुत ज्यादा अलग इंसान हूं और मैं बबली हूं। मैं एडवेंचरस हूं, मैं बोलता भी हूं जहां पर मुझे बोलना चाहिए। यही मेरी पर्सनालिटी है।"

Advertisement

कई सालों से अलग रह रहे थे लता और संजीव

लता सभरवाल ने आगे बात करते हुए बताया कि "मैंने तलाक की घोषणा की थी तो लोगों को ऐसा लगा था कि यह मेरा खुद का फैसला है। लेकिन हम काफी सालों से ही अलग रहने लग गए थे। यह आपसी सहमति के साथ में हुआ था। बस यही था कि खुद का ख्याल रखना है और यह बहुत ही ज्यादा इमोशनल था। काफी लोगों ने ऐसा किया था।"

Advertisement

सेट पर हुई थी मुलाकात

अगर हम लता सभरवाल और संजीव की बात करें तो आपको बता दे कि दोनों की पहली मुलाकात शो 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर ही हुई थी। जहां पर दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और 2009 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों का एक बेटा भी है। लेकिन 15 साल बाद तलाक हो गया।

Advertisement

संजीव सेठ की थी ये दूसरी शादी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बहुत कम लोगों को पता है कि लता सभरवाल एक्स हस्बैंड संजीव सेठ की दूसरी पत्नी थी। दरअसल, संजीव सेठ का साल 2004 में अपनी पहली पत्नी के साथ में तलाक हुआ था और इसके बाद 2009 में उन्होंने लता के साथ में शादी की थी।