को-एक्टर संग टीवी शो में दिए भर-भरकर बोल्ड सीन, 25 साल की हसीना बोलीं- जबरदस्ती...
Khushi Dubey On Intimate Scenes: खुशी दुबे टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बताते चलें कि उन्होंने 'नागिन' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन जल्दी ही वह 'पापा कहते हैं' शो में नजर आने वाली हैं।

आशिकाना में दिए इंटीमेट सीन्स
जानकारी के लिए आपको बता दें की खुशी दुबे टीवी इंडस्ट्री पर अपने बोल्ड रोल्स की वजह से काफी ज्यादा पसंद की गई। 'आशिकाना' सीरियल में भी उन्होंने अपने को एक्टर जैन इबाद खान के साथ में काफी सारे इंटीमेट सीन दिए थे।
खुशी दुबे और इबाद खान के इंटीमेट सीन ने टेलीविजन पर पूरी तरीके से तहलका मचा दिया था। ऐसा इसीलिए क्योंकि अभी तक टीवी सीरियल्स में इस तरीके के बोल्ड सीन फिल्माए नहीं गए हैं।
बोल्ड सीन को कैसे चुनती हैं ख़ुशी
अब हाल ही में खुशी दुबे ने अपने बोल्ड और इंटिमेट सीन्स को लेकर बात की है। जब अभिनेत्री से सवाल किया गया कि क्या उन्होंने इंटिमेट सीन्स के लिए कोई भी लिमिट तय की है? क्या स्किन शो ऑफ करने में वह कंफर्टेबल है?
टेलीटॉक के साथ बातचीत के दौरान खुशी दुबे ने इस पर खुलासा किया कि "मैंने कभी भी नहीं सोचा कि स्क्रीन पर कितनी ज्यादा स्किन दिखानी है और कितनी नहीं दिखानी है। मैंने कभी भी इस सोच के साथ में रोल नहीं लिया था।"
आगे बात करते हुए खुशी ने कहा कि "जब भी मुझे कोई रोल ऑफर होता है तो मैं यहीं देखती हूं कि आर्टिस्ट के तौर पर मेरा कितना रोल है। मैंने फिल्मों में देखा है कि बहुत ज्यादा बोल्ड और इंटिमेट सीन फिल्माए जाते हैं।"
इंटीमेट सीन देने पर नहीं कोई पछतावा
बोल्ड सीन को लेकर बात करते हुए खुशी ने कहा कि "अगर किसी शो या फिर फिल्म में जबरदस्ती इंटीमेट सीन डाल दिया जा रहा है तो वह काफी वल्गर नजर आता है।" खुशी ने यह भी बताया कि उन्हें 'आशिकाना' शो में बोल्ड सीन करने का कोई भी पछतावा नहीं है क्योंकि वह आज जो भी है उसी शो की वजह से हैं।


Click it and Unblock the Notifications