Kanika Maheshwari: कनिका माहेश्वरी टीवी की एक जाने-माने अभिनेत्री है और आपको बता दें कि 'दीया और बाती हम' सीरियल में मीनाक्षी राठी का किरदार निभा कर उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन पिछले काफी लंबे समय से वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में है।

Advertisement

कुछ समय पहले Hauterrfly के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अपने तलाक से लेकर अपनी मां बनने की जर्नी को भी शेयर किया। जहां उन्होंने बताया कि जब वह दीया और बाती हम शो में काम कर रही थी, तो वह प्रेग्नेंट थी और प्रेगनेंसी के तुरंत बाद वह शूटिंग पर चली गई थी।

Advertisement

पति ने सेट से 5 मिनट की दूरी पर लिया था घर

कनिका माहेश्वरी ने खुलासा किया कि शो पर भी उनका काफी ज्यादा ध्यान रखा जाता था। अभिनेत्री ने बताया कि जब वह प्रेग्नेंट थी तो उनके पति ने सेट से 5 मिनट की दूरी पर ही रेंट पर एक घर लिया था जहां से वह आराम से शूटिंग कर पाती थी।

Advertisement

डिलीवरी के 12 दिन बाद शूटिंग पर वापस चली गई थी एक्ट्रेस

अभिनेत्री ने इस पर बात करते हुए यह भी बताया कि प्रेगनेंसी में सीरियल के सेट पर उन्हें कभी भी मां बनने की कमी महसूस नहीं हुई। डिलीवरी के 12 दिन के बाद ही वह काम पर वापस चली गई थी और उन्हें इस बात का कोई भी गिल्ट नहीं था क्योंकि वह अपने बच्चे की परवरिश भी अच्छे से कर रही थी।

Advertisement

दूध से भर गया था कनिका का ब्लाउज

इसी पर बात करते हुए कनिका माहेश्वरी ने आगे यह भी बताया कि जब वह शो की शूटिंग कर रही थी तो उनके पति का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने उन्हें बताया कि आप एक बार अपने कपड़े चेक कीजिए। इसके बाद में कनिका ने जब अंदर जाकर अपना ब्लाउज चेक किया तो उन्होंने बताया कि उनका पूरा ब्लाउज दूध से भर गया था। इसके बाद उन्हें काफी शर्म भी महसूस हुई थी।