Jaswir Kaur On Black Magic: जसवीर कौर टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है। इसके अलावा उन्होंने काफी सारी फिल्मों में भी काम किया है। अभिनेत्री को 'मायका' और 'घर की लक्ष्मी बेटियां' जैसे कई सारे मशहूर शोज में देखा जा चुका है। लेकिन असल पहचान उन्हें CID शो से मिली थी।

Advertisement

CID से फेमस हुईं जसवीर कौर

जसवीर कौर इस समय टीवी के मशहूर शो 'अनुपमा' में नजर आ रही है। लेकिन आज भी काफी सारे लोग उन्हें CID में उनके किरदार इंस्पेक्टर काजल की वजह से पसंद करते हैं। इसी के चलते वह घर-घर में काफी फेमस हुई थी और उन्हें खूब प्यार मिला था। लेकिन अचानक से वह शो से निकल गई।

Advertisement

जसवीर कौर को शो में फैन्स द्वारा काफी मिस किया गया। लेकिन अब सालों के बाद अभिनेत्री ने खुलासा कर दिया है कि वह CID से अपनी मर्जी से नहीं निकली थी बल्कि उन्हें शो से निकाल दिया गया था।

एक्ट्रेस ने क्यों छोड़ा था CID?

टेलीचक्कर के साथ बातचीत के दौरान जसवीर कौर से जब सवाल किया गया कि इतना ज्यादा प्यार मिलने के बावजूद भी उन्होंने CID शो को क्यों छोड़ दिया था? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि "वह सिचुएशन बहुत अलग थी। मेरे साथ में एक इंसिडेंट हुआ था और इसके चलते मुझे CID को छोड़ने के लिए कह दिया गया था। सर ने मुझे ऑफिस में बुलाया और कहा कि आप CID को छोड़ दो।"

Advertisement

जसवीर कौर पर हुआ था काला जादू

जसवीर कौर ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि मैंने उनसे पूछा था कि "सर क्या हुआ है? तो मुझे पता चला कि मुझ पर ब्लैक मैजिक किया गया था और तब काफी सारे लोगों को लगा था कि मैं CID पर इसका एग्जाम लग रही हूं। लेकिन मैं CID पर किसी तरह का कोई भी आरोप नहीं लगा रही थी।"

Advertisement

जसवीर कौर ने कहा कि "वो कोई भी शो हो सकता था और 7 साल तक मैंने एक ऐसी सिचुएशन का भी सामना किया है। मेरे बालों को काटकर जमीन में गाड़ा गया था। मेरी नींद भी बहुत कमजोर हो गई थी। अगर मैं गहरी नींद में भी होती हूं और कोई मेरे पास से गुजर जाता है तो मुझे पता चल जाता है। लेकिन किसी ने मेरे बाल काट लिए थे और मुझे आज तक नहीं पता है कि ऐसा किसने और क्यों किया?"

Advertisement

7 साल तक काम नहीं कर पाई थी एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने बताया कि "किसी ने मेरा 7 साल तक के लिए काम रुकवा दिया था और मेरे साथ में यह सब हुआ है। इसी वजह से मैं इन चीजों पर यकीन करती हूं। मुझे 7 साल तक इस चीज से जूझना पड़ा है। यह सब मेरे साथ 2011 से 2018 तक हुआ। इसी के चलते मैंने कोई भी ऐसा शो नहीं किया था जो सालों साल तक चले। बेटी के जन्म के बाद मैंने काफी सारे शोज में सिर्फ कैमियो रोल ही निभाए।"

Advertisement

जसवीर कौर ने बताया कि वह 3 महीने तक तो डिप्रेशन में चली गई थी और 45 दिन तक वह लगातार रोती रही थी। लेकिन जब उन्होंने अपनी मां को रोते हुए देखा था तो तभी से उनका रोना बंद हो गया। अभिनेत्री ने बताया कि वह काफी शौक में चली गई थी कि किसी ने उन पर काला जादू क्यों किया।

मां को देखकर बनी स्ट्रांग

जसवीर कौर ने बताया कि उनका काम रोककर किसी को क्या मिलेगा और वह पूरी पूरी रात तक जागती रहती थी। उनको नींद तक नहीं आती थी। लेकिन उन्हें इस चीज का एहसास भी नहीं होता था और उनकी यह हालत देखकर उनकी मां रोज रोती रहती थी। लेकिन अपनी मां को देखकर एक्ट्रेस स्ट्रांग बनी और इस खुलासे के बाद उनके फैंस भी काफी हैरान है।