Hina Khan Controversy Over Adult Videos: हिना खान, रुबीना दिलैक, रॉकी जयसवाल और अभिनव शुक्ला ने खुद का एक पॉडकास्ट हाल ही में शुरू किया है। इस दौरान दोनों कपल्स अलग-अलग मुद्दों पर बात करते हुए नजर आते हैं। अब इसी पॉडकास्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में हिना खान ने अभिनव और रॉकी से सवाल करते हुए पूछा कि "क्या वो लोग पोर्न देखते हैं?" लेकिन अब हिना खान के इस सवाल पर काफी ज्यादा विवाद होने लगा। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दिए और इसको बकवास भी करार दिया। हिना खान का जो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है उसमें अभिनेत्री ने अभिनव और रॉकी से सवाल किया कि क्या आप लड़के पोर्न देखते हैं? तो अभिनव ने सिर हिलाते हुए मना कर दिया और कहा कि "पोर्न बहुत ही खतरनाक चीज होती है। यह आपको सच से काफी ज्यादा चीजों की उम्मीद देती है। पुरुषों को यह सॉफ्ट बनाता है? आप अपना वक्त बर्बाद करते हैं और मकसद को खो देते हैं। अपनी ताकत को भी खो देते हैं।" लेकिन बाद में रुबीना ने अभिनव से सवाल किया कि क्या उन्होंने कभी पोर्न देखी है? जिस पर अभिनव ने कहा कि वह अब पोर्न नहीं देखते हैं। रॉकी ने इस पर बात करते हुए कहा कि यह कैसा सवाल है। बिल्कुल उसने देखी होगी और हिना फिर रॉकी से सवाल करती है कि क्या वह पोर्न देखते हैं। कितनी बार देखते हैं? इसके बाद में इन दोनों कपल्स में खूब हंसी मजाक होता है। बाद में अभिनव ने कहा कि यह एक बीमारी है। हिना ने सवाल करते हुए कहा कि पोर्न देखना? तो रुबीना ने कहा कि उन्होंने पढ़ा है कि पोर्न देखना एक बीमारी होती है। हिना ने आगे कहा कि उन्होंने भी पोर्न देखी हुई है लेकिन उन्हें ज्यादा देखने का शौक नहीं है। इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद में दोनों कपल्स की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि अब बस सड़क पर आकर नंगा होना ही बाकी है और यह क्या बकवास कर रहे हैं। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि इन लोगों को क्या हो गया है और यह लोग कुछ भी बोल रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जहां काफी सारे लोग इन दोनों कपल्स को खरी खोटी सुना रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनके सपोर्ट में आ गए हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि यह लोग मैच्योर हैं और क्या ही गलत बात कर रहे हैं। एक दूसरा यूजर लिखता है कि वह एडल्ट है और अपनी मर्जी से इस बारे में बात कर सकते हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।हिना खान के सवाल पर हुआ विवाद
हिना खान ने अभिनव और रॉकी से पूछा ऐसा सवाल
रुबीना ने अभिनव से पूछा सवाल
क्या पोर्न देखना होती है बीमारी?
सोशल मीडिया पर दोनों कपल्स की हुई जमकर आलोचना
कपल्स के सपोर्ट में उतरे लोग
More Articles