Sunita Ahuja Crying for Food: रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 को लेकर चर्चा है और इस सीजन में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी पहुंची थीं। हालांकि कुछ दिन तक सबकुछ बर्दाश्त करने के बाद उनका मुंह खुल गया है और वो बुरी तरह से भड़की हैं।

Advertisement

उनका कहना है कि चीची (गोविंदा) ने मना किया था कि मत जा लेकिन फिर भी वो आ गईं। दरअसल सुनीता आहूजा का अच्छा खाना नहीं मिल पा रहे है और इस वजह से वो बुरी तरह भड़की हुई हैं।

Advertisement

उनके कई वीडियोज सामने आए हैं जिसमें वो बुरी तरह से गालियां दे रही हैं और उनका कहना है कि अभी निकलकर बाहर जाना चाहती हैं। सुनीता इतनी ज्यादा परेशान हो गईं वो फूट फुटकर रो पड़ीं। वो अच्छा खाना ना मिलने से एक रात भूखी सो गईं थीं और इसके बाद उनका गुस्सा भड़का है।

क्या बोलीं सुनीता आहूजा..

Advertisement

वायरल हो रहे वीडियो में सुनीता को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ''तुम लोगों के साथ अच्छे से रह रही हूं। अपनी औकात नहीं दिखा रही हूं तो इसका मतलब ये नहीं कि फुटेज के लिए इतना मरवाओगे कि इंसान भूल जाए क्या है। मेरे को आज ही जाना है यहां से। बस हो गया। मेरे को चीची मना कर रहा था कि मत जा, मत जा। जब-जब उसकी बात नहीं मानी ना, मैं पछताई हूं।'' इसके अलावा उन्होंने कहा, ''क्या अब हमें खाने के लिए भी भीख मांगनी पड़ेगी? तुम सबको मेरे साथ खड़ा होना चाहिए। मेरे बच्चे भी भूखे हैं।'' हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक गोविंदा का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

Advertisement

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

सुनीता आहूजा के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ये सभी बिग बॉस के ही अलग-अलग वर्जन हैं।'' एक ने लिखा, ''इनको बिग बॉस में भेजो।'' एक ने लिखा, ''जिसने जिसने पति की बात नहीं मानी वो पछताया है।'' इत तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं और देखने वाली बात होगी कि सुनीता कब तक इस शो पर टिकती हैं।