Eva Grover Accuses Her Husband: टीवी की मशहूर अभिनेत्री ईवा ग्रोवर इस समय अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बहुत कम लोगों को पता है कि उन्होंने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान के साथ शादी की थी। लेकिन इस शादी में उन्हें काफी दर्द मिला।
हाल ही में ईवा ग्रोवर ने सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि अलग धर्म होने की वजह से दोनों ने घर वालों के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी। हैदर अली खान ने मुलाकात के सिर्फ 19 दिन के बाद ही उन्हें प्रपोज कर दिया था और दोनों ने बहुत ही जल्दी शादी कर ली थी। ईवा ग्रोवर ने इस पर बात करते हुए बताया कि "मुझे बाद में पता चला था कि उन्हें स्किजोफ्रेनिया है। शादी के वक्त मुझे नहीं पता था और शादी के तीसरे दिन ही उन्होंने मुझे मारना पीटना शुरू कर दिया। तब मुझे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।" एक्ट्रेस ने आगे बताया कि शराब की लत और एक्टिंग में करियर न बनने की वजह से हैदर अली खान काफी ज्यादा निराश थे। जिसकी वजह से हालात और भी ज्यादा बिगड़ गए थे। अभिनेत्री ने दावा किया कि उनके साथ ससुर ने कई बार हैदर को समझने की भी कोशिश की थी लेकिन इसका कोई भी फायदा नहीं हो पाया। ईवा ग्रोवर ने यह भी बताया की शादी के वक्त उनके शरीर पर अक्सर चोट के निशान बने रहते थे। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि "मेरे अंकल, शूटिंग यूनिट के लोग और रिश्तेदारों ने मेरी मां को समझाने की कोशिश की थी कि अगर मैं वहां पर रही तो शायद जिंदा नहीं बच पाऊंगी। तब जाकर मेरा तलाक हुआ।" ईवा ग्रोवर ने बताया कि बच्चा होने के बाद उन्हें लगा था कि सब कुछ सही हो जाएगा। लेकिन हालात और भी ज्यादा खराब हो गए। इसीलिए बेटी के जन्म के तुरंत बाद उन्होंने तलाक की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके बाद वह मायके चली गई थी। ईवा ग्रोवर ने बताया कि "मैं इतने साल तक चुप रही हूं और इस पूरे बवाल के बाद में मेरी बेटी की कस्टडी उस परिवार को मिल गई थी, जब वह 3 साल की थी। 10 साल तक मैं अपनी बेटी से नहीं मिल पाई।" एक्ट्रेस ने बताया कि "मैंने 5 साल तक शारीरिक प्रताड़ना का सामना किया। मेरी बेटी मेरे साथ में नहीं थी। 10 साल तक न मिलने के बावजूद भी मैं हर महीने चुपचाप उसकी पढ़ाई के लिए पैसे भेज देती थी। अब वह 19 साल की हो चुकी है। हफ्ते में एक दो बार मुझसे मिलने के लिए आ जाती है।" ईवा ग्रोवर की बात करें तो हैदर से तलाक के बाद उन्होंने दोबारा शादी नहीं की और 45 साल की उम्र में वह खुशहाल अकेले जिंदगी की रही है।शादी के तीसरे दिन ही की मारपीट
हैदर अली खान को थी शराब की लत
बेटी का जन्म होते ही शुरू किया तलाक का प्रोसेस
बेटी से दूर रही एक्ट्रेस
More Articles