Dolly Javed Accuses Her Father: उर्फी जावेद की छोटी बहन डॉली जावेद इस समय 'अलायंस' शो से बाहर आने के बाद काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। लगातार वह अपने इमोशनल जर्नी को शेयर करती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान अपने पिता को लेकर बात की।

Advertisement

17 की उम्र में मां की हो गई थी शादी

डॉली जावेद ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी मां शादी के समय पर सिर्फ 17 साल की थी और 26 साल की उम्र तक उनके पांच बच्चे हो गए थे। उनके पिता उनकी मां के साथ में मारपीट किया करते थे और उनके साथ उनकी बहनों को कुछ भी नहीं समझते थे।

Advertisement

डॉली जावेद ने यह भी कहा कि शो में कुशाल टंडन का बर्ताव उन्हें उनके पिता के खराब बर्ताव की याद दिला देता था। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि "हम पांच भाई बहन के लिए मेरी मां ने बहुत ज्यादा सैक्रिफाइस किया। जब मेरे पिता मां के साथ और मारपीट किया करते तो हम सभी भाई-बहन बेड के नीचे छिप जाते थे।"

Advertisement

मां और बहनो को बताया प्रॉस्टिट्यूट

डॉली जावेद ने शो से निकलने से पहले नीति टेलर के साथ बातचीत के दौरान बताया था कि उनके पिता उन्हें, उनकी बहनों और मां को प्रॉस्टिट्यूट भी कहा करते थे। इस पर बात करते हुए डॉली ने कहा कि "प्रॉस्टिट्यूट तो कुछ भी नहीं है। मेरे पिता ने हमारे लिए इतनी ज्यादा गंदी बातें कही है जो मैं बात भी नहीं सकती हूं। बहुत गुस्सा आता था। लेकिन वह हमारे पिता थे तो हम बोल भी नहीं सकते थे।"

Advertisement

डॉली जावेद ने बताया कि "मेरे पिता की साइड के सभी रिश्तेदारों और पूरे गांव में यह बात फैल गई थी कि हम लोग गंदा काम करते हैं। इसी वजह से वह हमें छोड़कर जा रहे हैं और मेरी मम्मी को तलाक दे रहे हैं।" डॉली ने बताया कि उन्हें अपने पिता से नफरत हो गई थी और उनके पिता ने उनकी मां को छोड़ने के बाद दो से तीन शादियां की। अभी तक वह कम से कम 3 से 4 शादियां कर चुके हैं।

Advertisement

पिता ने किया टॉर्चर

डॉली जावेद ने पिता को लेकर बात करते हुए बताया था कि "मेरे पिता ने मुझे मेंटली बहुत ज्यादा टॉर्चर किया और हम सभी लोगों को लेकर वह काफी अब्यूसिव थे। जब मैं पांचवी क्लास में थी तो वह हमें छोड़कर लंबे वक्त तक के लिए जाने लग गए थे।"