इशिता-रमन के फैंस के लिए बड़ी खबर, ये है मोहब्बतें नहीं होगा बंद, मेकर्स का बड़ा फैसला !


कई दिनों से ये खबर सामने आ रही है कि करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी का लोकप्रिय शो ये है मोहब्बतें जुलाई में बंद होने वाला है। बीते पांच साल से ये शो दर्शकों के बीच अपनी एक खास जगह बना चुका है। लेकिन अब इस शो के सिलसिले में ताजा जानकारी सामने आयी है।

Advertisement

मेकर्स इस शो को लेकर सीजन 2 की तैयारी कर रहे थे। हालांकि ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स का ऐसा कोई प्लान नहीं है। फैंस को जानकर खुशी होगी कि ये शो फिलहाल बंद नहीं हो रहा है। इस शो के क्रिएटिव डायरेक्टर संदीप सिकंद ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि हम लोगों को ऐसी अफवाहें सुनने को मिल रही हैं।

Advertisement

लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। ये बातें पिछले 2 सालों से चल रही हैं। हमारा शो बंद करने का कोई प्लान नहीं है। यह शो अपने स्लॅाट से ज्यादा टीआरपी बटोर रहा है। अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। मैं अपना अनुभव साझा करूं तो एक दिन मैंने इंस्टाग्राम अकाउंट खोला तो वहां लोग मुझे लिख रहे थे कि आप क्यों ये शो बंद कर रहे हैं।

संदीप ने आगे कहा कि यह एक प्यारा शो है। हम जानते हैं कि इस शो को लेकर दर्शकों के दिल में क्या जगह है। हम लोग इसे लगातार अच्छा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी मेहनत इस शो को और आगे लेकर जाएगा।गौरतलब है कि टीवी के कई ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्हें इंडोनेशिया में सुपरस्टार का दर्जा दिया गया है। आइए देखते हैं उनकी एक झलक..

करण पटेल

करण पटेल ने टीवी शो ये है मोहब्बतें से काफी लोकप्रियता हासिल की है।

Advertisement
दिव्यांका त्रिपाठी

ये है मोहब्बतें की इशिता यानी कि दिव्यांका त्रिपाठी को भी फेम काफी ज्यादा मिला है।

Advertisement
शाहिर शेख

महाभारत शो में अर्जुन का किरदार और अब ये रिश्ते हैं प्यार के में। शाहिर शेख के लिए तो लोग दीवाने हैं।

अविका गौर

बालिक वधू की आनंदी अविका गौर भले ही इन दिनों टीवी से दूर हैं। लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है।

सनाया ईरानी

सनाया ईरानी ने भी अपने शो इस प्यार को क्या नाम दूं से ऐसा जादू चलाया जो कि आज तक बरकरार है।

दिगंगना सूर्यवंशी

दिगंगना सूर्यवंशी भी वीर की अरदास वीरा से फेम बटोर चुकी हैं।

शक्ति अरोरा

शक्ति अरोरा ने मेरी आशिकी तुमसे ही से काफी फेम बटोर कर रखा है।

English Summary

Divyanka Tripathi and Karan Patel show Yeh Hai mohabbatein not going off air,here read full news