Bigg Boss 12: सलमान के सामने प्रैंक किया था, अनूप जलोटा से मेरा रिश्ता मजाक है- जसलीन


Recommended Video

Bigg Boss 12: Saba Khan questions Romil Choudhary & Somi Khan's relation | FilmiBeat

बिग बॅास 12 से इस वीकेंड जसलीन मथारू और मेघा घर से बेघर हो गई हैं। जसलीन ने घर में एंट्री सिंगर अनूप जलोटा के साथ ली थी। दोनों जब तक घर में एक साथ रहे शो के लिए टीआरपी मसाला देने का काम करते रहे।

Advertisement

जसलीन ने घर में एंट्री अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड बनकर लिया था। दोनों एक दूसरे के साथ बिग बॅास 12 के घर में अपना रिश्ता कई बार टास्क और बातचीत के दौरान दिखाते हुए नजर आए थे।

Advertisement

दोनों ने एक दूसरे के प्यार वाले रिलेशनशिप को घर के अंदर दिखाने की कोशिश भी की। दोनों इसमें सफल भी रहे। लेकिन घर से बाहर आने के बाद अनूप जलोटा ने इस रिश्ते को झूठ बताया।

80 दिन बाद घर से बाहर

28 साल की जसलीन मथारू ने 37 साल बड़े भजन सिंगर अनूप जलोटा के साथ शो में एंट्री ली थी। 80 दिन बाद वह इस घर से बेघर हुई हैं। वह घर में गेम को काफी अच्छे से खेल रही थी।

Advertisement
सारी सच्चाई आयी सामने

बिग बॅास 12 से निकलने के बाद अनूप जलोटा ने कहा था कि जसलीन मेरी बेटी है। मैं उसका कन्यादान करने के लिए तैयार हूं। घर के अंदर जब शिल्पा शिंदे ने इस बात को जसलीन तक पहुंचाया तो उन्होंने इससे इंकार कर दिया। अब घर से बाहर निकलने के बाद जसलीन ने अपने और अनूप के रिश्ते की सारी सच्चाई सामने ला दी है।

Advertisement
रिश्ते का एक प्रैंक

उन्होंने एक अखबार से बातचीत में इसका खुलासा किया है। जसलीन ने कहा है कि मैंने अनूप साथ रिश्ते का एक प्रैंक किया था, जो कि फ्लॅाप हो गया। शो की थीम के मुताबिक मैंने ही अनूप जी को शो के अंदर जाने के लिए कहा था।

सलमान के साथ प्रैंक

मैंने मजाक किया था कि हम दोनों तीन साल से रिश्ते में हैं। शो के शुरुआत के दौरान मैंने सलमान के साथ प्रैंक करने का सोचा था। आपको याद होगा कि मैं काफी हंसी भी थी। उस वक्त अनूप जी ने भी मेरा साथ दिया। मैंने सोचा कि ठीक है। इसे ही लेकर हम घर के अंदर चले गए।

{document1}

English Summary

Bigg Boss 12 Jasleen Matharu eliminated speaks about Anup Jalota, read here full news