बिग बॅास 12 में वैसे हंगामे की कमी नहीं है। लेकिन अब इस हंगामे को बढ़ाने के लिए शो में इस कंट्रोवर्शियल खान की एंट्री होने जा रही है। हाल ही में शो में दो वाइल्ड कार्ड की एंट्री हुई है।
बिग बॅास मराठी की विनर मेघा धड़े और साथ निभाना साथिया फेम रोहित सुचंती की एंट्री हो चुकी है। लेकिन अब टीआरपी में सारे रिकॅार्ड तोड़ने के लिए बिग बॅास 11 की सेक्सी स्टार अर्शी खान की एंट्री होने जा रही है।
बीते एक महीने में इस शो में विकास गुप्ता,शिल्पा शिंदे, हिना खान, हितेन तेजवानी और करण पटेल की एंट्री हो चुकी है। लेकिन ये कंटेस्टेंट घर में आने के साथ ही निकल भी गए। लेकिन अर्शी के साथ ऐसा नहीं होने वाला है। अर्शी की घर में एंट्री होगी लेकिन बतौर गेस्ट। वह इस घर में एक लंबा समय बिताते हुए नजर आ सकती हैं। वैसे आपको बता दें कि इसकी जानकारी खुद अर्शी खान ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो इस वीक जहां वाइल्ड कार्ड घर में मसाला लेकर आए हैं वहीं अर्शी की एंट्री घर में जरूर आग लगा देगी। बहरहाल,यहां देखिए बिग बॅास में आने के बाद ये सभी बन गए हैं सुपरस्टार...गोल्डन मौका... सपना चौधरी बिग बॅास 11 में आने के बाद ना आना इस देश लाडो में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही वहनानू की जानू फिल्म में अभय देओल के साथ नजर आयीं। वह जल्द ही सलमान खान की आने वाली फिल्म दबंग 3 में आइटम सांग को लेकर उनका नाम चर्चा में है। बंदगी कालरा भी जल्द ही एक बड़ी फिल्म में रेडियो जॅाकी की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकती हैं। मोनालिसा बिग बॅास 10 के बाद टीवी के कई रियलिटी शो नच बलिए और कॅामेडी शो में नजर आयी।वह हाल ही में निमकी मुखिया में आइटम सांग करते हुए दिखाई भी दी। इस वक्त टीवी शो नजर मेें डायन की भूमिका निभा रही हैं। सना खान बिग बॅास 6 में नजर आयी थी। इसके बाद वह सीधे सलमान स्टारर जय हो में दिखाई दी। खतरों के खिलाड़ी के साथ सना ने कई फिल्में की। वह टॅायलेट एक प्रेम कथा में भी नजर आयीं। सनी लियोन बिग बॅास 5 में नजर आयी। इसके बाद उनकी लोकप्रियता इस कदर बढ़ी कि वह रातों रात स्टार बन गई। जिस्म 2,एक पहेली लीला के साथ वह रईस में शाहरूख खान के साथ भी दिखाई दी। इन दिनों वह अपनी बायोपिक को लेकर चर्चा में रही हैं। एली अवराम बिग बॅास 7 में नजर आयी। वह सलमान की चहिती बनी। बिग बॅास से निकलने के बाद उन्होंने मिकी वायरस,किस किसको प्यार करूं और नाम शबाना जैसी फिल्मों का हिस्सा बनी। बिग बॉस सीजन 8 के विजेजा रह चुके गौतम बिग बॅास से जीतने के बाद अजहर और बहन होगी तेरी जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। {document1}