मुंबई बारिश से बेहाल हसीना, टॉप एक्ट्रेस के लग्जरी घर में भरा लबालब पानी, कार्पेट-टेबल सब डूबे
Ashnoor Kaur Mumbai Rain: मुंबई में हर हाल ही मानसून में जीवन काफी अस्त व्यस्त हो जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। अब टेलीविजन एक्ट्रेस अशनूर कौर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बारिश का कारण अपने घर का हाल दिखाया है।

अशनूर कौर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर के जरिए ये वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया है। ये वीडियो अशनूर कौर के घर का है जहां हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बालकनी के पास फर्श पर पानी फैल गया है। पानी लिविंग एरिया में घुस गया है।
इस दौरान उनका सोफा-टेबल के नीचे भी पानी पानी साफ दिखाई दे रहा है। साथ ही कार्पेट को पूरा का पूरा पानी में ही डूब चुका है। ऐसे में अशनूर कौर के सभी घर परिवार के लोगों और टीम के हाथ में वाइपर दिखाई दे रहे हैं और सभी मिलकर घर में भरे पानी को साफ कर रहे है। अशनूर ने वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि उन्हें एक इवेंट में निकलना था और घर की ये हालत है।
वीडियो के सामने आते ही फैंस ने एक्ट्रेस के लिए चिंता जताई और उम्मीद की कि वह और उनका परिवार सुरक्षित हैं। अशनूर ने शेयर किए गए वीडियो में किसी गंभीर घटना का जिक्र नहीं किया है। यह घटना भारी बारिश के दौरान मुंबई के निवासियों को होने वाली परेशानियों को उजागर करती है। अशनूर के वीडियो से पता चला कि पानी घर के बाहरी हिस्से से आगे बढ़कर अंदरूनी हिस्सों तक पहुंच गया था।
हालांकि आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब मुंबई में बारिश के कारण ऐसे हालात देखने को मिले हो बल्कि हर साल मानसून में ये ही हाल होता है।


Click it and Unblock the Notifications