Archana Puran Singh Son Purification Ritual: अर्चना पूरन सिंह आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अक्सर अपने परिवार, पति परमीत सेठी, बच्चों आर्यमान और आयुष्मान के साथ व्लॉग्स शेयर करती हुई नज़र आ जाती हैं। जिनमे उनके बेटों की पार्टनर योगिता बिहानी और समीक्षा शेट्टी भी कई बार नज़र आ जाती हैं।

Advertisement

अर्चना ने अपने दोनों बेटों की पार्टनर्स को बेटी की तरह अपनाया और खूब प्यार भी दिया। लेकिन अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्चना ने खुलासा किया कि यह अपनापन स्वाभाविक तौर से ही आता है क्योंकि वह अपने बेटों से बहुत ज्यादा प्यार करती है। साथ ही उनके छोटे बेटे आयुष्मान ने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा के साथ हाल ही में शुद्धिकरण करवाया है।

Advertisement

आयुष्मान ने गर्लफ्रेंड संग करवाया शुद्धिकरण

दरअसल, आयुष्मान अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा के साथ में बाली घूम रहे थे। दोनों ने मंदिर में पूजा की और वहां की परंपरा के हिसाब से शुद्धिकरण करवाया। व्लॉग में आयुष्मान ने खुलासा किया कि बाली के तिर्ता एमपुल मंदिर गए हुए थे। जहां पर वॉटर प्योरीफिकेशन सेरेमनी होती है। दोनों ने वहां पर पारंपरिक कपड़े पहने और शुद्धिकरण करवाया। जिसकी तस्वीरें अब खूब वायरल भी हो रही हैं।

Advertisement

समीक्षा ने पूरे भाव के साथ की पूजा

इस दौरान तस्वीरों में देखने के लिए मिला कि समीक्षा आयुष्मान के साथ पूरी भक्ति से पूजा करती हुई नजर आई। भगवान के आगे हाथ जोड़कर उन्होंने फूल भी चढ़ाए। दोनों में इसके बारे में बात भी की और वहां के पारंपरिक तालाब में नहा कर शुद्धिकरण करवाया। उन्होंने बताया कि 13 फाउंटेंस के नीचे नहा कर वहां खुद को शुद्ध करना होता है। हर एक फाउंटेन की नीचे जाकर एक मन्नत मांगनी होती है।

Advertisement

आयुष्मान और समीक्षा ने खुलासा किया की शुद्धिकरण करने के बाद में उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है। उन्हें यह करके काफी अच्छा लगा और काफी ज्यादा शांति भी मिली।

अर्चना पूरन सिंह का परिवार और काम

अर्चना पूरन सिंह को लेकर अगर हम बात करें तो आपको बता दें कि उनकी परमीत सेठी संग 1992 में शादी हुई थी। जिनसे उन्हें बड़े बेटे आर्यमान 1996 में हुए। जिसमे बाद 1998 में छोटे बेटे आयुष्मान का जन्म हुआ। अर्चना के काम की बात की जाए तो वो इस वक़्त वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' में नज़र आई हैं। जिसे 24 जुलाई को रिलीज़ किया गया है।