Apara Mehta Shocking Revelation: क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल में तुलसी विरानी की सास सरिता विरानी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अपरा मेहता अभी के वक्त में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती है। उन्होंने फैंस के दिलों पर राज किया है। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने पुराने दिनों को लेकर बात की। बताया कि एक बार उनसे मिलने के लिए लोग बेकाबू हो गए थे। भीड़ के बीच धक्का मुक्की का भी उन्होंने सामना किया।

Advertisement

Hauterrfly के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान अपरा मेहता ने कोलकाता में हुए एक पुराने इंसिडेंट को लेकर बात की। अभिनेत्री ने बताया कि "तब क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल अपने पीक पर हुआ करता था। तब मेरा गुजराती ड्रामा कोलकाता में हुआ करता था और उसके पांच शो कला मंदिर में होते थे। तब सीट तो सेट पैक होती थी और जैसे ही मैं वहां पर पहुंची तो मुझे देखकर लोगों ने 8000 डांडिया ऊपर उछाल दी थी।"

Advertisement

हीरे की अंगूठी खींचने की की कोशिश

अपरा मेहता ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "भीड़ काफी ज्यादा बेकाबू हो गई थी और मुझे खींचकर कुछ लोग तो फिर से म्यूजिशियन के पोडियम पर ले गए थे। लोग मुझे धक्का दे रहे थे तो कोई मुझे खींच रहा था। मैंने लोगो के साथ अच्छे से मुलाक़ात की। मैंने कुछ लोगों से हाथ में मिलाया तो कोई मेरी हीरे की अंगूठी खींचने लग गया था तो किसी ने मुझ पर जलती हुई सिगरेट लगा दी थी।"

Advertisement

लोगों ने किया टच

एक्ट्रेस ने बताया कि "पूरा पोडियम हिले लग गया था और मुझे ऐसा लगा था कि यह तो खतरनाक हो गया। भीड़ में लोग क्रेजी हो चुके थे। मुझे उन्होंने कहा कि उतरो उतरो तब कुछ लोगों ने मुझे उतारने के लिए वहां पर घेरा बना लिया था। तब हर कोई मुझे इधर-उधर टच करने लग गया था और मैंने कहा था कि ठीक है छू लो क्या ही मिलेगा?"

Advertisement

पति ने तोड़ा रिश्ता

इस इंटरव्यू के दौरान अपरा मेहता ने अपनी बिखरी हुई शादी को लेकर भी बात की थी। अभिनेत्री ने बताया कि उनके पति अचानक से एक दिन उन्हें घर पर छोड़कर चले गए थे। शादी की 23 साल के बाद पति ने उनसे अलग होने का ऐलान कर दिया और उनका तलाक नहीं हुआ है। वह आज भी अपने पति का इंतजार कर रही है और इस शादी से उन्हें एक बेटी भी है।