कपिल शर्मा शो के कारण कौन बनेगा करोड़पति को जोरदार झटका,फैंस के लिए बड़ी खबर !


द कपिल शर्मा शो टीआरपी पर अपनी पकड़ जमाए हुए हैं। आपको बता दें कि हाल ही में इस शो ने अपने 50 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस बीच जल्द कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन का आगाज होने वाला है। ऐसी खबर है कि ये शो जुलाई और अगस्त के बीच लांच हो सकता है।

Advertisement

पिछले बार की तरह इस बार भी दंगल फेम नितीश तिवारी ने इस शो के लिए कैम्पेनिंग की शुरुआत कर दी है। मुमकिन है कि जल्द इसका नया प्रोमो दर्शकों के सामने आएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केबीसी के लिए लांच से पहले एक बड़ी मुसीबत सामने आ गई है। मेकर्स शो की तैयारी शुरू करना चाहते हैं।

Advertisement

लेकिन शो के लिए सेट ही नहीं मिल रहा है। जी हां, इसके पीछे की वजह है द कपिल शर्मा शो। एक वेबसाइट की खबर अनुसार दो साल पहले द कपिल शर्मा शो और कौन बनेगा करोड़पति के शो का सेट दो अलग जगह पर बनाया गया था। कंट्रोवर्सी बाद कपिल ने टीवी से एक साल का ब्रेक ले लिया।

जिसके बाद द कपिल शर्मा सेट पर कौन बनेगा करोड़पति का सेट बनाया गया। इसके बाद जब कपिल ने वापसी की तो केबीसी का सेट कपिल शो को दे दिया गया है। यही वजह है कि अब केबीसी के पास खुद का कोई सेट नहीं है। ऐसे में अब मेकर्स के लिए सबसे बड़ी मुश्किल कौन बनेगा करोड़पति का नया सेट बनाने की है। जिसके लिए चैनल इन दिनों तेजी से काम कर रहा है।

'सेक्रेड गेम्स' के फैन्स के लिए बुरी खबर, सैफ और नवाजुद्दीन के कारण नई होगी रिलीज !

बहरहाल क्या आप जानते हैं कि अब तक कैसे केबीसी के 7 विनर्स की दुनिया करोड़ों जीतने के बाद बदल गई है। यहां देखिए एक खास रिपोर्ट...

हर्षवर्धन नवाथे

हर्षवर्धन नवाथे केबीसी के पहले विनर हैं। इस शो को जीतने के बाद उन्होंने UK की एक यूनिवर्सिटी से MBA किया। अब हर्षवर्धन की शादी हो चुकी है और उनके दो बच्चे भी हैं। हर्षवर्धन अब महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में जॉब कर रहे हैं।

Advertisement
रवि मोहन सैनी

2001 में रवि मोहन सैनी ने केबीसी जूनियर जीता था। अब उनकी उम्र 30 साल की हो चुकी है। वह अब इंडियन पुलिस अफसर हैं।

Advertisement
राहत तस्लीम

राहत तस्लीम कौन बनेगा करोड़पति के चौथे सीजन की विनर रही। वह अब गार्मेंट का बिजनेस करती हैं।

सुशील कुमार

सुशील केबीसी 5 के विनर थे। उन्होंने 5 करोड़ की राशि जीती थी। सुशील ने इन पैसों का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया। वह आज आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।

सुनमीत कौर

सुनमीत कौर सीजन 6 की विजेता रही हैं। वह यह शो जीतने के बाद आज अपना फैशन हाउस चला रही हैं।

ताज मोहम्मद रंगरेज

ताज मोहम्मद रंगरेज केबीसी 7 के विनर रहे। उन्होंने इस पैसे से अपनी बेटी के आंख का इलाज करवाया। अपने गांव की दो बेटियों की शादी करवाई।

अचिन नरूला और सार्थक नरूला

अचिन नरूला और सार्थक नरूला केबीसी के आखिरी सीजन के विनर रहे। विनिंग अमाउंट से दोनों ब्रदर्स ने अपनी मां के कैंसर का ट्रीटमेंट कराया और अपना बिजनेस खोला। जिसे आज दोनों मिलकर चला रहे हैं।

English Summary

Amitabh Bachchan looking new set for KBC because of The Kapil sharma show, here read full news