Adnaan Shaikh On Four Marriages In Islam: टिकटॉकर, यूट्यूबर और इनफ्लुएंसर अदनान शेख एक बार फिर से काफी ज्यादा विवादों में आ गए हैं। दरअसल इस बार उन्होंने इस्लाम में चार शादी करने की मंजूरी को लेकर अपना रिएक्शन दे दिया है। जिसके चलते काफी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
दरअसल एक पॉडकास्ट के दौरान अदनान शेख ने कहा कि "4 शादी के साथ उसके हकूब भी है। सबको बराबर ट्रीट करना पड़ता है और यह नॉर्मल इंसान के बस की बात नहीं है। आज के वक्त में एक लड़की 4 के बराबर होती है।" अदनान शेख ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "जैसे कि विधवा हो या तलाकशुदा, दो ही चीज़ें हो सकती हैं। या तो वह शादी करके इज्जतदार जिंदगी जी ले और उसके साथ एक नाम जुड़ जाए या फिर पब्लिक प्रॉपर्टी बन जाए तो बताओ क्या बेहतर है?" इनफ्लुएंसर ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैं समाज से यही पूछना चाहूंगा कि अगर 30% महिलाएं अकेली रह जाती हैं और कोई भी उनसे शादी नहीं करता है तो तुमको दिक्कत है। लेकिन अगर वह पब्लिक प्रॉपर्टी बन जाए और बहुत सारे लोग उनका इस्तेमाल करें तो क्या यह चीज तुमको सही लगेगी? उन 25 से 30% महिलाओं में अगर तुम्हारी बहन या मां होगी तो तुम क्या चाहोगे?" अदनान शेख ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि "वह शादी करके इज्जतदार जिंदगी जिए और कोई उनका जिंदगी भर साथ दे, मरते दम तक उनका ध्यान रखें या फिर कोई भी आकर उनका इस्तेमाल कर ले।" उन्होंने कहा कि दूसरे धर्म के लोग चार शादियां भले ना करें लेकिन उनके बहुत अफेयर रहते हैं। लेकिन अदनान शेख इस बयान को देने के बाद में काफी लोगों से आलोचना का सामना कर रहे हैं। एकल महिलाओं को पब्लिक प्रॉपर्टी बताने पर लोग भड़क गए हैं। एक यूजर ने तो उन्हें कहा कि "अदनान को शर्म आनी चाहिए। अनमैरिड महिलाएं पब्लिक प्रॉपर्टी होती है, यह क्या बकवास है?" एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "क्या एक सिंगल महिला इज्जत के साथ में अपनी जिंदगी को अकेले नहीं जी सकती। क्या बिना शादी कोई भी महिला से नहीं रह सकती है?" काफी लोगों ने तो अदनान को अनपढ़ का भी टैग दे दिया। उर्फी जावेद ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि "ऐसे आदमियों को बोलने की इजाजत ही देते हैं?"4 शादी पर बोले अदनान शेख
सिंगल महिलाओं को बताया पब्लिक प्रॉपर्टी
अदनान के विवादित बयान पर भड़के लोग
More Articles