Abhinav Rubina On Gaurav Khanna Divorce: लॉकअप सीजन 2 में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। शो के प्रीमियर वाले दिन ही उन्होंने गौरव से तलाक लेने का खुलासा कर दिया था। हालांकि दोनों ने अभी तक कोई भी लीगल प्रोसेस शुरू नहीं किया है। लेकिन तलाक को लेकर बात कर चुके हैं।

Advertisement

जब गौरव खन्ना ने रुबीना-अभिनव की शादी का उड़ाया था मजाक

अब इसी बीच खतरों के खिलाड़ी 15 में गौरव खन्ना के साथ हिस्सा लेने वाली रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला ने उनके तलाक को लेकर रिएक्शन दे दिया है। रुबीना ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में POV में हिना खान और रॉकी जयसवाल के साथ चर्चा की थी कि किस तरीके से गौरव ने बिग बॉस 19 में जाने से पहले उनकी शादी का मजाक उड़ा दिया था।

Advertisement

रुबीना ने बताया था कि गौरव एक ग्रीन फ्लैग का टैग लेकर बिग बॉस 19 में पहुंचे थे और कहा था कि एक एक्टर के तौर पर उनकी इमेज बहुत अच्छी है तो उनसे सवाल किया गया था कि वह अपनी पत्नी के साथ में बिग बॉस में क्यों नहीं आए। तो इस पर गौरव ने कहा था कि रुबीना और अभिनव की तरह वह अपनी शादी की धज्जियां नहीं उड़ाना चाहते।

Advertisement

रुबीना ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि उन्होंने हमारी शादी का मजाक उड़ा दिया था और अब उन्हीं की पत्नी एक शो में जाकर तलाक का ऐलान कर रही है। हम सच में अलग होने के दौर से गुजर रहे थे और तब बिग बॉस हाउस में रहना काफी ज्यादा अजीब भी लग रहा था। अभिनव ने भी गौरव खन्ना के उस कमेंट को लेकर बात की थी।

Advertisement

अभिनव ने गौरव खन्ना को कहा बेवकूफ

अभिनव शुक्ला ने इस पर बात करते हुए कहा कि "गौरव खन्ना बहुत बेवकूफ है और उन्होंने यह बात बहुत ही करीबी दोस्त से कही थी जो मेरे बेस्ट फ्रेंड है। ऐसा भी हो सकता है कि उनका मकसद यह बात हम तक पहुंचाना ना हो लेकिन यह बात हम तक पहुंची। बाद में हंसी मेरी ही हुई।" अभिनव ने रुबीना के साथ शादी में आई मुश्किलों को लेकर भी बात की।

Advertisement

टूटने की कगार पर आ गई थी रुबीना और अभिनव की शादी

अभिनव शुक्ला ने इस पर बात करते हुए बताया कि "कोविड का वक्त बहुत ही ज्यादा बुरा था और हम तो अलग होने वाले थे। अगर हम अलग हो जाते तो हम किसी भी शो में नजर नहीं आते। अगर हम शो में जाते भी तो हम इसके बारे में कभी भी बात नहीं करते। हम दो लोगों के कारण साथ में आए। मेरे भाई और उसकी मां ने हमारी शादी बचाई थी।"

Advertisement

अभिनव आगे बात करते हुए बताया कि "मैं कभी भी अपने माता-पिता को नहीं बताया था और हम अपने ईगो में हुआ करते थे। लेकिन उन्होंने हमें दिखाया कि हमारी लड़ाइयां कितनी ज्यादा छोटी थी और रुबीना एक डायरी में नफरत भरे मैसेज भी लिखा करती थी। वह भी अपने एक में थी।"