Aasim Khan On Struggling To Find Home: महादेव एंड संस में नजर आ चुके मशहूर अभिनेता आसिम खान 28 साल के हैं और पिछले कई सालों से मुंबई में ही रहकर काम कर रहे हैं। अभी के वक्त में उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने काफी स्ट्रगल किया था।

Advertisement

आसिम खान ने काफी संघर्ष किया और इसके बावजूद भी उन्हें अभी के वक्त में किराए पर घर लेने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा इसीलिए क्योंकि मुंबई की सोसाइटीज में मुस्लिम को जल्दी से घर नहीं दिया जाता और अगर वह बैचलर एक्टर हो तो सोने पर सुहागा वाली बात हो जाती है।

Advertisement

मुस्लिम होने के कारण इस एक्टर को नहीं मिल रहा घर

हाल ही में टेली मसाला के साथ बातचीत के दौरान आसिम खान ने अपने दर्द को बयां किया और बताया कि "मैं जब से मुंबई आया हूं पांच अलग-अलग घर बदल चुका हूं। जिसमें से सिर्फ एक लोखंडवाला घर मेरे नाम पर था। अगर मेरे दोस्त की शादी ना हुई होती तो मैं उस घर को नहीं छोड़ता बस वही घर मेरे नाम हो पाया था।"

Advertisement

अभिनेता ने आगे इस पर बात करते हुए बताया कि वह दोस्तों के नाम पर घरों के कॉन्ट्रैक्ट करवा कर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि "मेरे नाम पर कोई भी घर देने के लिए तैयार नहीं होता। इसीलिए मैं अपनी दोस्तों की मदद से उनके नाम पर कॉन्ट्रैक्ट करवा कर फिर घर में रहता हूं। यह ऐसा होता है जैसे किसी दोस्त के घर पर मैं कुछ दिन के लिए रह रहा हूं बल्कि अपने नहीं।"

Advertisement

घर देने के लिए साफ मना कर देते हैं लोग

एक्टर ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "लोग मुंह पर ही मना कर देते हैं। आप यकीन नहीं करेंगे कि अगर 100 घरों के ऑप्शन है तो सिर्फ 10 मेरे नाम पर होंगे। ऐसा कोई बदतमीजी नहीं करता है और यह भी नहीं कहता है कि तुम मुस्लिम हो तो हम तुम्हें घर नहीं देंगे। वह बहुत पॉलीटली कहते हैं और ब्रोकर भी कह देते हैं कि इस सोसाइटी में मुस्लिम अलाउड नहीं है। यह सुनकर बहुत बुरा लगता है लेकिन क्या कर सकते हैं।"

Advertisement

आसिम खान ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "ऐसा लगता है कि क्यों नहीं दे सकते हैं यार। अभी भी इस तरीके की बातें क्यों होती है। लेकिन मुझे इस बात का यकीन है कि अभी भी ऐसा भी कहीं पर होगा जहां मुस्लिम सोसाइटी में हिंदुओं को घर नहीं दिया जाता होगा।"

क्या इंडस्ट्री में धर्म के नाम पर होता है भेदभाव?

आसिम खान से जब सवाल किया गया कि क्या इंडस्ट्री में धर्म के नाम पर भेदभाव होता है तो इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि "ऐसा मेरे साथ में कभी नहीं हुआ है। मैंने जिंदगी लोगों के साथ में काम किया है सब बहुत ही अच्छे हैं। किसी ने कभी भी पैसों की गड़बड़ी नहीं की और धर्म को लेकर तो बहुत दूर की बात है।"

Advertisement

अपना घर लेने की सोच रहे हैं एक्टर

एक्टर ने आगे बात करते हुए बताया कि "यहां पर बिल्डिंग में पानी तक तो होता नहीं है लेकिन किराया बहुत ज्यादा होता है। यहां पर सिर्फ मुस्लिम की बात ही नहीं है बल्कि बैचलर से लेकर नॉनवेज खाते हो, एक्टर हो तो भी घर मिलना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है। इंसान कितना ही झेलेगा। काम को लेकर तो कोई समस्या नहीं है लेकिन घर के लिए मैं बहुत ज्यादा परेशान हूं। मेरे घरवाली भी कहते हैं कि अपना घर लेने के बारे में सोचो तो मैं अब इसी की कोशिश कर रहा हूं।"