Yash Struggle Story: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश इस समय अपनी फिल्म टॉक्सिक को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस फिल्म में उन्होंने हद से ज्यादा इंटीमेट सीन फिल्माए और इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।
हाल ही में फिल्म का एक नया गाना तबाही रिलीज किया गया था और इसमें यश के अलावा अभिनेत्री कियारा आडवाणी की बहुत ही गजब की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिली। दोनों ही एक दूसरे के साथ इंटीमेट होते हुए नजर आए और इसके बाद में पूरी इंटरनेट पर बवाल मच गया। यश के इस गाने के बाहर आने के बाद यह तो तय है कि वह फिल्म टॉक्सिक के इस गाने से तबाही मचाने वाले हैं। KGF के बाद में उनकी झोली में एक और बड़ी सक्सेसफुल फिल्म आने वाली है। लेकिन अभी के वक्त में वह जितने सफल एक्टर बन चुके हैं असल में पहले ऐसा नहीं था और उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है। बहुत कम लोग जानते हैं कि यश एक बस कंडक्टर के बेटे हैं और उनका बचपन भी काफी मुश्किलों में गुजरा है। उन्होंने अपने बचपन में ही एक्टर बनने का सपना देख लिया था और वह अपने घर से भाग कर बेंगलुरु आ गए थे। यश ने पिछले कई सारे इंटरव्यू में अपनी स्ट्रगल स्टोरी के बारे में भी बताया है और बताया कि कैसे उनके पिता मेहनत से अपना घर चलाया करते थे। यश ने एक्टर रमेश के शो पर बताया था कि वह एक बस ड्राइवर के बेटे कहे जाने पर बहुत ही गर्व महसूस करते हैं। जब लोग उनके लिए यह कहते हैं कि वह खुद ऑडी जैसी महंगी गाड़ी में घूमते हैं और उनके पिता बस चालक हैं तो एक्टर को इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनके पिता वह काम अपनी मर्जी से करते हैं और जब तक वह रिटायर नहीं हुए उन्होंने तब तक बस चलाई। यश के पिता ने अपनी ड्यूटी पूरी करके ही बस चलाना छोड़ा था। अभिनेता ने बताया कि वह अपनी शुरुआती जर्नी को कभी नहीं भूलेंगे। यश ने एक अन्य इंटरव्यू के दौरान अपने स्ट्रगल को लेकर भी बात की थी और बताया था कि वह अपने घर से बेंगलुरु जब भाग कर आए थे तो जेब में उनके सिर्फ ₹300 थे। जिसमें वह अपना गुजारा किया करते थे और यश ने कई रातें तो सड़कों पर बिताई थी। यश ने बताया था कि वह छोटे-छोटे होटलों में जाकर फ्री में खाना खाया करते थे। अभिनेता ने बताया था कि किस तरीके से होटल के मालिक भी उन्हें थोड़ा सा सपोर्ट कर देते थे और एक टॉक शो में यश बताते हैं कि कई दिनों तक एक वक्त के खाने का भी जुगाड़ नहीं हो पाया था। उन्हें कई बार मुरमुरे और पानी पीकर ही अपना पेट भरना पड़ा और ग्राउंड पर ही सोना पड़ा। एक बार तो यश को बस स्टॉप पर सोना पड़ा और वह जिस फिल्म में काम कर रहे थे वह बंद पड़ गई थी जिसके चलते एक्टर सड़क पर ही आ गए थे। उन्हें किसी ने बिल्कुल भी मदद नहीं की। उस रात यश ने काफी दिक्कतों का सामना किया लेकिन तभी उन्होंने यह फैसला कर लिया था कि वह एक दिन बहुत बड़े स्टार बनेंगे। तब से अब तक उन्होंने अपने करियर से पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब यश टॉक्सिक फिल्म से वर्ल्ड वाइड फेमस होने के लिए तैयार हो चुके हैं और साथ ही इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म रामायण में भी वह रावण का किरदार निभाएंगे। दोनों ही फिल्मों को इसी साल रिलीज किया जाएगा। जहां एक तरफ टॉक्सिक 26 अगस्त को रिलीज होगी तो वही रामायण को दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।बचपन में झेली दिक्क़तें
बस ड्राइवर के बेटे कहे जाने पर होता है गर्व
घर से 300 रुपए लेकर भागे थे यश
एक वक़्त के खाने के लिए भी मोहताज थे एक्टर
बस स्टॉप पर गुजारी रात
वर्ल्डवाइड छाने को तैयार है यश
More Articles