Samantha Ruth Prabhu Baby Shower: सामंथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि इस समय वह मैटरनिटी लीव पर गई हुई है। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की खबर फैंस के साथ में शेयर की थी। लेकिन अब हाल ही में पति और मशहूर फिल्म मेकर राज निदिमोरु के साथ उनकी बेबी शॉवर की फोटोज वायरल हो रही हैं।

Advertisement

मरुन रंग की ड्रेस में सामंथा का दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सामंथा रुथ प्रभु और राज ने मरून कलर के कपड़े पहने हुए हैं। दोनों ने ट्रेडिशनल रीति रिवाज के साथ बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया। इस दौरान अभिनेत्री के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो भी देखने के लिए मिला। दोनों के चेहरे की मुस्कान साफ कर रही है कि दोनों इस नए चैप्टर को लेकर कितने उत्साहित हैं।

Advertisement

सामंथा रुथ प्रभु का बेबी शॉवर था प्राइवेट

सामंथा रुथ प्रभु और राज ने गोद भराई की रस्म के लिए किसी भी तरीके का ज्यादा तामजम नहीं किया। इसे पूरी तरीके से सिंपल और प्राइवेट रखा। इस फंक्शन में परिवार के अलावा कुछ बेहद ही करीबी दोस्त शामिल हुए। कुछ दिन पहले थाईलैंड में दोनों एक खूबसूरत बेबी मून भी मनाते नजर आए। अब लगातार इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैन्स भी एक्ट्रेस पर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Advertisement

मैटरनिटी लीव पर गई है सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपनी फिल्म की सक्सेस मीट के दौरान फैंस को अपनी मैटरनिटी लीव के बारे में बताया था। इसके बाद में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए अपने बेबी बंप को भी शेयर किया। खबरों के माने तो दिसंबर के आसपास दोनों का बच्चे आने वाला है।