Helen Salim Khan Story: सलीम खान अपने करियर की ऊंचाई पे थे जब उन्होंने हेलेन से शादी की थी। पहले से शादीशुदा सलीम खान की तरफ से ये कदम जब उठाया गया को लोग हैरान रह गए थे।

Advertisement

सलमान खान समेत सभी बच्चे छोटे थे और उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि सलीम खान दूसरी शादी का विचार कर रहे हैं। सलीम खान ने जब दूसरी शादी थी तो पूरी इंडस्ट्री के साथ साथ खुद उनकी पहली पत्नी सुशीला चरक भी काफी शॉक्ड हुईं थीं।

Advertisement

ये साल 1981 था जब हेलेने के साथ सलीम खान ने रातों रात निकाह किया था। सभी जानते हैं कि वो पहले शादीशुदा थे और ऐसे में लोगों के सवाल हैं कि हेलेने जीवन में कभी मां क्यों नहीं बनीं? जी हां, इसके पीछे का कारण लोगों को आज तक नहीं पता है।

Advertisement

क्यों मां नहीं बनीं हेलेन

हेलेने एक मशहूर अभिनेत्री और शानदार डांसर थीं। हालांकि वो मां क्यों नहीं बनी इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इसको लेकर ना सलीम खान और ना हेलेन कभी कुछ कहा। इसके पीछे सही कारण क्या है ये कोई नहीं जानता है। लेकिन इतना जरूर है कि हेलेन ने सलीम खान के पूरे परिवार और बच्चों को अपनाया है। सलमान खान, अरबाज़ खान, सोहेल खान और अलवीरा के साथ उनका रिश्ता काफी शानदार रहा है।

Advertisement

साथ ही बच्चे भी उनसे काफी प्यार करते हैं। सलमान खान कभी भी अपने परिवार का जिक्र करते हैं तो वो हमेशा कहते हैं उनकी दो मां हैं और वो दोनों का नाम लेते हैं। हेलेन से एक बार कपिल ने कहा था कि आप और सलीम खान साहब साथ में उनके शो में आइए तो उनका कहना था कि, वो दोनों क्यों तीनों आएंगे, सलमान खान की मां भी तो हैं। इसके बाद सभी ने हेलेन के उस जवाब की काफी तारीफ की थी।