Naseeruddin Shah in CJP Protest: क्या 20 जुलाई को जंतर मंतर पर हुए प्रोटेस्ट में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी मौजूद थे? एक वीडियो इस वक्त आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है अभिनेता अपने दोनों बेटों इमाद और विवान शाह के साथ नजर आ रहे हैं।

Advertisement

कहा जा रहा है कि अभिनेता इस दौरान 'चलो संसद' विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और वहां हो रहे अफरा तफरी को एक किनारे खड़े होकर देख रहे हैं और काफी शांत दिख रहे हैं।

Advertisement

जी हां, नसीरुद्दीन शाह अक्सर सरकार की नीतियों और देश में चल रहे मामलों पर अपनी राय रखते हैं। क्या वो सच में जंतर मंतर पहुंचे थे या फिर ये वीडियो कहीं और का है?

क्या है नसीरुद्दीन शाह के इस वीडियो का सच?

Advertisement

वायरल हो रहे वीडियो में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और उनके बेटे विवान नजर तो आ रहे हैं लेकिन ये वीडियो दिल्ली के जंतर मंतर का नहीं बल्कि मुंबई का है। जी हां, ये वीडियो कोलाबा में रीगल सिनेमा के बाहर का है और इस दौरान अभिनेता एक फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर पहुंचे थे। बता दें कि ये वीडियो 20 जुलाई का नहीं है बल्कि 15 जुलाई को इंस्टाग्राम पर साझा किया गया था। इस वीडियो को पोस्ट करने वाला कोई और नहीं बल्कि राजेश गौर ने पोस्ट किया था। नसीरुद्दीन शाह के इस वीडियो को जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से जोड़ा जा रहा है जो कि पूरी तरह से गलत है।

Advertisement

समर्थन में हैं नसीरुद्दीन शाह

दिग्गज अभिनेता भले ही इस प्रोटेस्ट में शामिल नहीं हुए हैं लेकिन उन्होंने अपना समर्थन इस प्रोटेस्ट को दिया है। इसमें उनकी पत्नी रत्ना पाठक शाह भी शामिल हैं। वो लगातार एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में हैं और अपील कर रहे थे की अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए उनको अपना अनसन तोड़ देना चाहिए। बता दें कि प्रोटेस्ट से कई चौकाने वाला वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें पुलिस लगातार छात्रों पर लाठीचार्ज कर रही है।

Advertisement