Vivek Oberoi Sting Operation: विवेक ओबेरॉय भले ही जल्दी जल्दी फिल्मों में नजर नहीं आते हैं लेकिन किसी ना किसी वजह से उनको लेकर बातें हो रहती हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि वो एक कमाल के अभिनेता हैं लेकिन शायद उनको वो कामयाबी नहीं मिल पाई।
ऐसे में एक वीडियो सामने आया है जिसमें विवेक ओबेरॉय का स्टिंग ऑपरेशन एक रिपोर्टर करता हुआ नजर आ रहा है। विवेक ओबेरॉय इस वीडियो में बुरी तरह से एक्सपोज गए हैं और सरकार की योजनाओं का प्रचार करने के लिए बात करते नजर आ रहे हैं। हालांकि उनका कहना है कि वो पोस्ट करेंगे लेकिन ऐसा लगता चाहिए वो उन्होंने खुद लिखा। रिपोर्टर सरकार का आदमी बनकर विवेक से मिला था। विवेक ओबेरॉय का स्टिंग ऑपरेशन वायरल हो रहे वीडियो में विवेक ओबेरॉय बैठे नजर आ रहे हैं और बातचीत चल रही है। विवेक से रिपोर्टर कह रहा है, ''आपने ये लिख दिया की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना स्वतंत्र भारत की सबसे अच्छी योजना है। बस ये लिखना है आपको।'' विवेक पूछते हैं, ''आप डेटा वगैरह भी दे देंगे क्या?'' रिपोर्टर बोलता हैं हां। विवेक कहते हैं, ''फिर उस हिसाब से हम लिख सकते हैं क्योंकि ऐसा लगना नहीं चाहिए कि हमें बोला गया है लिखने कि लिए, लगना ऐसा चाहिए कि हम असल में बोल रहे हैं।'' विवेक ओबेरॉय का ये वीडियो काफी पुराना वीडियो है। लेकिन इस वक्त ये फिर से वायरल हो रहा है। गुस्से में दिखे नेटिजेंस विवेक ओबेरॉय के इस वीडियो के सामने आते ही लोग बुरी तरह उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सलमान खान ने इसके साथ सही किया था।'' एक ने लिखा, ''अब यहाँ सिर्फ़ नेपाल बेल्ट ट्रीटमेंट ही चीज़ों को ठीक कर सकता है।'' एक ने लिखा, ''खिलाफ चला गया क्या...अचानक एक्सपोज़ कैसे हो गया ये।'' एक ने लिखा, ''तो सलमान खान सही थे।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए विवेक ओबेरॉय का ये वीडियो...More Articles