Simi Chandoke On Mouni Roy: पत्रकार सिमी चंदोक इन दिनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की लाइफ को एक्सपोज करने को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अब सिमी चंदोक ने बी टाउन की सबसे बड़ी 'दारूबाज' हीरोइन का खुलासा किया है।
दरअसल, सिमी चंदोक से पॉडकास्ट के दौरान बॉलीवुड की सबसे ज्यादा दारू पीने वाली एक्ट्रेस के बारे में सवाल किया गया। इसपर उन्होंने फट से मौनी रॉय का नाम लिया। सिमी चंदोक के अनुसार उन्होंने कभी भी मौनी रॉय को सोबर नहीं देखा है। सिमी चंदोक ने बताया कि संजय दत्त बॉलीवुड के उन स्टार्स में से एक हैं जो सबसे ज्यादा दारू पीते हैं। संजय दत्त भी मौनी रॉय की तरह चौबीस घंटा नशे में रह सकते हैं। सिमी चंदोक के इस बयान से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। नेटिजंस सिमी के इस खुलासे के बाद मौनी रॉय को लेकर तरह तरह की गॉसिप्स कर रहे हैं इसके साथ ही इसे उनके तलाक से जोड़कर भी देख रहे हैं। बता दें कि कुछ ही समय पहले मौनी रॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जो कि काफी वायरल हुआ था। इस दौरान मौनी पार्टी से निकलते हुए बुरी तरह लड़खड़ा गई थीं। मौनी रॉय लगभग मीडिया के सामने गिर ही गई थीं। ऐसे में सूरज और दिशा पाटनी ने मामले को संभाला था।More Articles