Anuradha Paudwal News: LGBTQ कम्युनिटी को लेकर आए दिन कई तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। इस वक्त मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल ने कुछ ऐसा कह दिया जो कि हैरान करने वाला है। LGBTQ कम्युनिटी पर सिंगर विवादों में घिर गईं हैं।
उनका कहना था कि इस कम्युनिटी की वजह से शादी की पवित्रता खत्म हो गई है। LGBTQ कम्युनिटी को जो अधिकार मिले हैं वो इस सिंगर को नागवार गुजरा है और ये बात कही है। सिंगर ने इस समुदाय के समाज में योगदान पर भी सवाल उठाए हैं और लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। अभिनेत्री का कहना था कि, LGBTQ कम्युनिटी के रिश्तों ने शादी की पवित्रता का कमजोर किया है। इसके बाद लोगों ने उनको असंवेदनशील और पुरानी सोच वाला बताया। हालांकि कुछ लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं और कुछ उनके समर्थन में हैं। गौरतलब है कि अनुराधा पौडवाल ने किसी को भी जवाब नहीं दिया है। कमेंट्स कर रहे हैं लोग बता दें कि अनुराधा पौडवाल ऐसी सिंगर रही हैं जो कि अपने जमाने में काफी धमाकेदार गानों को लेकर जानी जाती रही हैं। उनके इस बयान के सामने आने के बाद एक यूजक ने लिखा, ''मैं उनके समर्थन में हूं।'' एक ने लिखा, ''जो कुछ भी उन्होंने कहा वो पूरी तरह से सच है।'' एक ने लिखा, ''इसमें कोई गलत बात नहीं है।'' एक ने लिखा, ''कमेंट्स में सभी उनका समर्थन करते हैं। लगता है एडमिन एलजीबीटी वाला है।'' एक ने लिखा, ''मीठों को मिर्ची लगी।'' इस तरह से लोग सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं।More Articles