Taylor Swift Wedding Garbage: हॉलीवुड स्टार टेलर स्विफ्ट और एनएफएल खिलाड़ी ट्रैविस केल्स की शादी काफी सुर्खियों में रही थी। अब शादी के एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे टेलर स्विफ्ट की दीवानगी साफ देखने को मिलती है। खबर है कि टेलर स्विफ्ट का शादी का कूड़ा लाखों रुपयों में बिका है जिसे उनके दीवाने फैंस ने ही खरीद लिया है। कूड़ा बिकने में 24 घंटे का समय भी नहीं लगा है।

Advertisement

टेलर स्विफ्ट और एनएफएल खिलाड़ी ट्रैविस केल्स की शादी के बाद उनके वेडिंग वेन्यू के बाहर पड़ा कचरा भी लोगों ने खरीद लिया। सबसे हैरानी की बात ये है कि न्यूयॉर्क के एक आर्टिस्ट ने इसी कचरे को बेचकर करीब 1.2 लाख रुपये की कमाई कर ली।

Advertisement

AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने शादी की एक आर्टिस्ट जस्टिन गिग्नैक ने 3 जुलाई को मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर से अलग-अलग तरह का कचरा इकट्ठा किया। उस समय हजारों फैंस शादी के बाद टेलर और ट्रैविस की एक झलक पाने के लिए वेन्यू के बाहर मौजूद थे।

जस्टिन को वहां से बोतलों के ढक्कन, सिगरेट के बचे हुए टुकड़े, पुलिस की चेतावनी वाली टेप, स्ट्रॉ, प्लास्टिक के बर्तन, एक अकेला एयरपॉड, रिंग पॉप कैंडी और ऑव्यूलेशन किट जैसी चीजें मिलीं, जिस पर उन्होंने मजाक में कहा कि शायद यह 'जोड़े के लिए कुछ मेनिफेस्ट कर रहा है।'उन्होंने इन सभी सामानों को छोटे-छोटे पारदर्शी प्लास्टिक क्यूब में सील कर दिया और उन्हें स्कल्पचर्स यानी कलाकृति का नाम दे दिया। सील होने की वजह से उनमें बदबू या रिसाव की समस्या भी नहीं रही।

Advertisement

इसके बाद उन्होंने हर क्यूब की कीमत 25 अमेरिकी डॉलर (करीब 2,400 रुपये) रखी। उन्होंने ऐसे करीब 50 क्यूब बेचे और कुल 1,250 डॉलर यानी लगभग 1.2 लाख रुपये कमा लिए। दीवाने फैंस टेलर की शादी की मैमोरी अपने पास रखना चाहते थे ऐसे में महज 24 घंटो में सारे के सारे बैग्स बिक गए।