'इसको बोलते हैं स्टंट..' सनी देओल के फटे जूते देख ट्रोल कर रहे हैं लोग, सपोर्ट में उतरे फैंस
Sunny Deol Shoes: पहले सलमान खान को आपने कटे फटे और उखड़े जूतों के साथ स्पॉट किया होगा और अब सनी देओल भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। जी हां, फिल्म इक्का को लेकर चर्चा में चल रहे सुपरस्टार ने 'इक्का' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर कुछ ऐसा नजारा दिखा दिया कि अब लोग बातें कर रहे है।

करोड़पति स्टार के जूतों पर लोगों की नजरें गईं तो वीडियो वायरल होना ही था। इक्का के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर एक ओर लोग सितारों को देख रहे थे तो वहीं मीडिया के कैमरे सनी देओल के कटे फटे जूतों पर थे।
वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि सनी देओल का जूता फटा हुआ दिखाई दे रहा है और वो बड़े ही कूल अंदाज में मीडिया के सामने बैठे हुए हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं। इस बीच फैंस और ट्रोलर्स बहस भी कर रहे हैं।
ट्रोलर्स का कहना है कि जूते फटे पहनने की नौबत आ गई तो वहीं फैंस कह रहे हैं कि वो दिखावा नहीं करते बल्कि जमीन से जुड़े हुए स्टार हैं। हालांकि इन जूतों को लेकर सनी देओल की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
सनी देओल के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''उसे पहाड़ों पर चढ़ना पसंद है।'' एक ने लिखा, ''उसके पास सबसे अच्छे जूते भी हैं, शायद उसने इस पर ध्यान ही नहीं दिया!'' एक ने लिखा, ''हम लोगों से क्या मतलब है वह नया ले सकता है।'' एक ने लिखा, ''इसको बोलते स्टंट।'' एक ने लिखा, ''यह एक कला है।'' एक ने लिखा, ''कुछ चलते समय चिपक गया है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications
