Sunita Ahuja Gets Emotional Infront Of Farah Khan: सुनीता आहूजा आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि अभी के वक्त में उनकी गोविंदा की पत्नी तक ही पहचान सीमित नहीं है। अब वह गोविंदा की पत्नी होने के साथ-साथ एक व्लॉगर और इंटरनेट की बोल्ड पर्सनैलिटी बन गई है।

Advertisement

सुनीता आहूजा इस समय लॉकअप के सीजन 2 में नजर आ रही है। जहां पर आम जनता ही नहीं बल्कि फराह खान भी उनकी फैन हो गई है। बीते एपिसोड में उन्होंने सुनीता आहूजा की खूब तारीफ की और उन्हें गले लगा लिया था। फराह खान की इन बातों को सुनने के बाद में सुनीता आहूजा भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई और खूब रोई।

Advertisement

16 साल की उम्र से सुनीता को जानती हैं फराह

शो के दौरान फराह ने कहा कि "मैं सुनीता को तब से जानती हूं जब वह सिर्फ 16 साल की थी। नई-नई शादी करके आई थी। गोविंदा का घर भी मेरे पास में ही था। मैं इसको तभी से जानती हूं और तब यह एक स्टार वाइफ होने के अलावा कुछ भी नहीं थी। लेकिन अभी के वक्त में यह बाकी लोगों की रोल मॉडल बन चुकी हैं। आज जो भी वह कुछ कर रही है अपने बच्चों और परिवार के लिए कर रही हैं।" फराह ने सुनीता आहूजा से कहा कि "अब कभी भी खुद को स्टार वाइफ मत कहना तुम अब खुद एक स्टार बन गई हो।"

Advertisement

फराह की बातें सुनकर सुनीता हुई इमोशनल

फराह ने आगे कहा कि "अब सुनीता मैदान में निकल चुकी है और जो भी अपने परिवार और बच्चों के लिए कर सकती हैं कर रही हैं। गोविंद होगा सब लोगों का हीरो लेकिन तू मेरी हीरो नंबर वन है।" फराह खान की इन बातों को सुनने के बाद में सुनीता आहूजा काफी ज्यादा इमोशनल हो गई और रो पड़ी।

Advertisement

गोविंदा और सुनीता की शादी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की 1987 में गुपचुप तरीके से शादी हुई थी। बेटी के जन्म के बाद उसके पहले जन्मदिन के मौके पर इस रिश्ते का पब्लिकली खुलासा हुआ था। शादी के 35 साल बाद दोनों की तलाक की खबरें भी सामने आई लेकिन दोनों ने ही इसको नकार दिया।

Advertisement

सुनीता ने की थी शिल्पा की बोलती बंद

जब लॉकअप के शो में शिल्पा शिंदे ने गोविंदा के अफेयर्स को लेकर बात की थी तो सुनीता आहूजा ने उन्हें भी अच्छे तरीके से लताड़ दिया था। सुनीता आहूजा गोविंदा के बारे में चाहे कुछ भी बोले लेकिन जब कोई भी दूसरा उनके पति के खिलाफ कहता है तो वह उसकी बोलती तक बंद कर सकती हैं। लॉकअप में सुनीता आहूजा को देखकर इतना तो पता चल जाता है कि वह जितनी ही भले ही बाहर से सख्त नजर आता हूं लेकिन अंदर से उतनी ही नरम है।