Raunak Rajani: नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली से शुरू हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट ने देश भर में पैर पसार लिए थे। इस आंदोलन के किस्से अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रोटेस्ट में छात्रों का साथ देने के लिए तमाम इंफ्लुएंसर, स्टार्स, प्रोफेशनल और नेता सभी एकजुट दिखाई दिए। अब स्टैंड-अप कॉमेडियन रौनक राजानी में मुंबई पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है।

Advertisement

दरअसल, पुलिस की ओर से लाठीचार्ज और प्रोटेस्ट खत्म करने के लिए कई सख्त कदम उठाए गए। रौनक राजानी का दावा है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। रौनक का कहना है कि इस दौरान मेल पुलिस ऑफिशिय ने उनकी पत्नी के जोरदार लात मारी थी जिससे उनकी पत्नी की पसली में फ्रैक्चर आ गया है।

Advertisement

रौनक ने इस बारे में बताते हुए अपनी पत्नी की रिपोर्ट्स भी शेयर की हैं। रौनक राजानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि उनकी पत्नी की पसली प्रदर्शन के दौरान टूट गई और इसके लिए एक पुलिसकर्मी जिम्मेदार है। उन्होंने अपनी पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट भी शेयर की और पूरी घटना के बारे में खुलकर बताया।

रौनक के मुताबिक, 22 जुलाई सुबह 4:47 बजे उन्हें और उनकी पत्नी को शिवाजी पार्क में चल रहे छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया। उनका आरोप है कि पुलिस बिना किसी वजह के प्रदर्शनकारियों को उठा रही थी। इस दौरान उन्हें और उनकी पत्नी को बुरी तरह धक्का दिया गया, जिससे उनकी गर्दन में मोच आ गई और पसलियों में दर्द होने लगा।

Advertisement

उस वक्त उन्होंने इसे सीरियसली नहीं लिया लेकिन बाद में जब दोनों दिल्ली लौटे तो उनकी पत्नी का दर्द कम नहीं हुआ। डॉक्टर के पास जांच कराने पर एक्स-रे में पता चला कि उनकी एक पसली में फ्रैक्चर है। रौनक ने वीडियो में वह फुटेज भी दिखाई, जिसमें कथित तौर पर पुलिस उनके और उनकी पत्नी के साथ धक्का-मुक्की करती नजर आ रही है।