Sonali Bendre Fitness Secret: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और उन्होंने इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन अभी के वक्त में वह 51 साल की हो चुकी है और अपनी फिटनेस के चलते लोगों को हैरान कर देती हैं।
51 साल की उम्र में भी सोनाली बेंद्रे बेहद ही खूबसूरत नजर आती है और उनका फिगर भी काफी मेंटेन है जिसके लिए वह काफी मेहनत करती हैं। वह आधा दिन भूखा रहती हैं और खाना भी बहुत कम खाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी डाइट और फिटनेस को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। सोनाली बेंद्रे ने इस पर बात करते हुए बताया कि वह रोजाना 18 से 20 घंटे तक इंटरमिटेंट फास्टिंग करती हैं। इसका मतलब है कि दिन का ज्यादातर वक्त वह कुछ भी नहीं खाती और तय समय पर ही खाना खाती हैं। अभिनेत्री ने इस पर बात करते हुए बताया कि वह ज्यादातर दिन में सिर्फ डेढ़ बार खाना खाती हैं और कई बार तो दो बार भी खा लेती हैं। लेकिन ज्यादातर दिनों में उनका रूटिंग यही रहता है कि वह डेढ़ बार ही खाना खाएंगे और प्लेट में बहुत ही कम खाना रखती हैं। सोनाली बेंद्रे ने इस पर बताया कि उन्हें हर थोड़ी देर में कुछ ना कुछ खाना अच्छा नहीं लगता है। वह बेहद कम लेकिन बहुत ही सोच समझकर और संतुलित खाना खाती हैं। अभिनेत्री की माने तो यह तरीका उनके लिए काफी बेहतर है। इंटरमिटेंट फास्टिंग में इस बात पर ज्यादा फोकस किया जाता है कि कब खाना है, ना कि सिर्फ क्या खाना है। इससे फास्टिंग का समय भी तय हो जाता है जिसे काफी सारे लोग फिटनेस और वजन को नियंत्रित करने के लिए भी करते हैं। अभिनेत्री की माने तो हर किसी की बॉडी अलग-अलग होती है और इसी वजह से वही डाइट को फॉलो करना चाहिए जो आपके शरीर और लाइफस्टाइल के लिए सही साबित हो। 51 साल की उम्र में सोनाली बेंद्रे की फिटनेस और एनर्जी फैंस के लिए काफी काबिल-ए-तारीफ है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोनाली बेंद्रे को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो चुकी है और उन्हें 2018 में स्टेज 4 मेटास्टैटिक कैंसर हुआ था। न्यूयॉर्क में लंबे वक्त तक उनका इलाज चल और कीमोथेरेपी के बाद उन्हें कैंसर से मुक्ति मिली थी। उसके बावजूद भी उन्होंने इंडस्ट्री में कमबैक किया। वह ओटीटी प्लेटफॉर्म और टीवी शोज के जरिए इंडस्ट्री में आज भी एक्टिव नजर आती है।18 से 20 घंटे भूखी रहती हैं सोनाली
सोच-समझकर खाना खाती हैं सोनाली
खाने की टाइमिंग पर होना चाहिए फोकस
बॉडी के हिसाब से फॉलो करनी चाहिए डाइट
कैंसर की जंग लड़कर किया कमबैक
More Articles