Abhishek-Shweta on Salman Khan: सलमान खान फिल्म मैने प्यार किया से ही लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वो अपनी पर्सनैलिटी और लुक्स से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान के फैंस की लिस्ट में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भी शामिल हैं।
जी हां, एक वीडियो सामने आया है जिसमें अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन करण जौहर के शो पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण जौहर सवाल पूछते हैं कि क्या श्वेता मैने प्यार किया के बाद से सलमान खान पर क्रश रखती थीं? अभिषेक बच्चन ने इसको मना कर दिया और कहा नहीं, आमिर खान था वो। इसके बाद श्वेता बच्चन ने अभिषेक बच्चन को सही किया और बताया कि वो सलमान खान की फैन थीं और फ्रेंड्स कैप तकिए के नीचे रखकर सोतीं थीं। अभिषेक बच्चन भड़क गए? जब करण जौहर से अभिषेक ने आमिर कहा तो श्वेता बच्चन ने बीच में जवाब दिया कि, ''इसकी बात मत सुनो ये हर चीजों को गलत गलत पेश करता है। मुझे याद है कि हमने मैने प्यार किया देखी थी और हम लोग उस वक्त बोर्डिंग स्कूल में थे और हमें फिल्में देखने की इजाजत थी। मैने टेप रिकॉर्डर से पूरी फिल्म रिकॉर्ड की थी और उसको सुनती थी। अभिषेक मेरे लिए ऑटोग्राफ लाया था।'' अभिषेक बच्चन ने गुस्से में कहा, ''मैं कोई ऑटोग्राफ नहीं लाया। ये बस स्टोरी को अपने हिसाब से घुमा रही है।'' अभिषेक ने आगे कहा, ''ये आमिर खान की बड़ी फैन थी और वो हर जन्मदिन पर उनको खत लिखा करते थे।'' अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। जलन हो रही है.. लोगों के इस वीडियो पर ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''जब बीवी और बहन एक ही शख्स की फैन हों।'' एक ने लिखा, ''बहुत बुरी तरह से ईर्ष्या हो रही है अभिषेक को।'' एक ने लिखा, ''उसने जहाँ तक हो सका सलमान से दूरी बनाए रखी।'' एक ने लिखा, ''हाहाहा, अभिषेक का चेहरा देखो।'' एक ने लिखा, ''वह सलमान का नाम नहीं ले रहा है, जबकि उसकी बहन लगातार सलमान का नाम ले रही है।''More Articles