बाहुबली के बाद अब फैन्स प्रभास की अगली फिल्म का इंतज़ार बेसब्री से कर रहे हैं। उनकी अगली फिल्म है साहो जिसमें उनके अपोज़िट श्रद्धा कपूर आएंगी। कहा जा रहा है कि ये एक थ्रिलर फिल्म होगी जिसमें प्रभास के काफी सारे एक्शन सीन आपको देखने को मिलेंगे। वहीं पहली बार प्रभास श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
[सलमान ने की लवरात्रि की पहली तस्वीर शेयर, कुछ इस अंदाज में नजर आएंगे आयुष]
वहीं आज इस फिल्म में श्रद्धा कपूर का पहला लुक सामने आया है। इस लुक में श्रद्धा कपूर का कैरेक्टर साधारण लेकिन स्ट्रॉन्ग नजर आ रहा है। श्रद्धा का ये लुक सोशल मीडिया के जरिए रिलीज किया गया है। वहीं साहो में प्रभास का पहला लुक काफी पहले ही सामने आ चुका है। प्रभास की इस अगली फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। जिसे करोड़ों व्यूज मिले थे।
बता दें कि प्रभास की इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस खोजने के लिए काफी जद्दोदहद की गई थी। काफी मशक्कत के बाद श्रद्धा कपूर को इस फिल्म के लिए फाइनल किया गया था। वहीं इस फिल्म के लिए जहां प्रभास सारे स्टंट खुद करने के लिए तैयार हैं वहीं श्रद्धा कपूर भी खुद को साबित करने की तैयारियों में जुटी हैं। आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ और इंटरेस्टिंग बातें- यह एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी। फिल्म का बजट भी काफी ज्यादा बताया जा रहा है। आप इसी से अंदाजा लगा लें कि.. साहो का सिर्फ एक एक्शन सीन 25 करोड़ के बजट पर फिल्माया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म के एक्शन कोरियोग्राफर बाहर से बुला लिए गए हैं जिससे प्रभास को कोई खतरा ना हो। कोई शक नहीं कि साहो भी बाहुबली से कुछ कम नहीं होने वाली है। फिल्म की टीम ने प्रमोशन का तगड़ा प्लान बना कर रखा है। खास बात है कि फिल्म अभी से सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म बन चुकी है। फिल्म में पहले बाहुबली जोड़ी प्रभास और अनुष्का शेट्टी थे.. लेकिन फिर श्रद्धा ने अनुष्का शेट्टी को रिप्लेस कर दिया है। फिल्म में श्रद्धा डबल रोल में दिख सकती हैं। फिल्म के एक्शन सीन्स कोरियोग्राफ करने के लिए हॉलीवुड के एक्शन डाइरेक्टर Kanny Bates को अप्रोच किया गया है। साहो तीन भाषाओं में बनने वाली है- तमिल, तेलुगु और हिंदी। यह एक furistic एक्शन फिल्म है। फिल्म की शूटिंद अबु ढ़ाबी, रोमानिया, हैदराबाद और मुंबई में होने वाली है। साहो में प्रभास के साथ नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, जैकी श्राफ, मंदिरा बेदी और महेश मांजरेकर भी मुख्य किरदारों में दिखेंगे। बता दें, साहो एक अडवेंचर फैंटसी फिल्म है। श्रद्धा इस फिल्म से तेलुगू फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। आपको बता दें कि फिल्म बाहुबली के दौरान भी प्रभास को कंधे पर चोट आई थी। यही कारण है कि डायरेक्टर चाहते हैं कि मुश्किल स्टंट बॉडी डबल करें। लेकिन प्रभास नहीं मान रहे।