Shatrughan Sinha Video: दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की आज भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें देखते ही उनके साथ सेल्फी लेने के लिए जमा हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हाल ही में भी देखने को मिला लेकिन इस बार शत्रुघ्न सिन्हा की आजीब हरकत के कारण फैंस काफी हैरान हो रहे हैं।

Advertisement

हाल ही में एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और डायरेक्टर शरण शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने मासूम से फैन के साथ जो हरकत की वो लोगों को जरा भी पसंद नहीं आ रही है।

Advertisement

वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा बाहर निकल रहे थे। इस दौरान एक्टर के एक फैन उनके साथ फोटो लेने के लिए उनकी गाड़ी के पास आया। शत्रुघ्न सिन्हा के साथ फोटो ले रहे फैन ने अपनी उंगली से V साइन बनाया, जो एक्टर को पसंद नहीं आया। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा उसे फटकार लगाई और उसके हाथ पर हाथ मारकर नीचे किया।

Advertisement

एक्टर के ऐसा करने पर फैन सहम गया और वहां से चला गया। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने हंसते हुए कहा, 'मेरे सामने पोज मार रहा था।' एक्टर का फैन के साथ इस व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनकी काफी आलोचना हो रही है।

इस घटना के बाद एक्टर का कोई रिएक्शन नहीं आया है। बताते चलें कि फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की तरफ से किए गए अभद्र व्यवहार करने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले कई सेलिब्रिटीज ने आम लोगों के साथ गलत व्यवहार किया है।