Diljit Dosanjh Satluj Leaked Online: अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' ने बवाल काच दिया है। 3 साल लंबे इंतजार के बाद इस फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया और रिलीज के महज 48 घंटों में ही फिल्म को डिलीट भी कर दिया गया। इससे बाद हर कोई हैरान है। इसी बीच खबर है कि फिल्म ओटीटी से हटने के बाद अब ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो चुकी है और धड़ाधड़ डाउनलोड की जा रही है।

Advertisement

फैंस सतलुज के पायरेटेड वर्जन और लिंक जमकर शेयर कर रहे हैं। जी5 इंडिया द्वारा फिल्म हटाए जाने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दावा किया कि 'सतलुज' के पायरेटेड वर्जन ऑनलाइन अवेलेबल हो गए हैं। कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि फिल्म को अवैध रूप से डाउनलोड और स्ट्रीम करने के लिए पायरेटेड लिंक शेयर किए जा रहे हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर फैंस इसके स्क्रीनशॉट भी शेयर कर रहे हैं। पायरेसी वेबसाइट्स पर 'सतलुज' के अलग-अलग HD वर्जन अवेलेबल है और ओटीटी से हटाए जाने के बाद नेटिजंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।

इसके साथ ही आपको बता दें कि फिल्म के ओटीटी से हटाए जाने के बाद दिलजीत दोसांझ ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या ओटीटी रिलीज के बाद फिल्म हटाई जा सकती है, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, 'अब टेंशन नहीं, सबने डाउनलोड कर ली है। मैं बिल्कुल टेंशन फ्री बैठा हूं।'

Advertisement

दिलजीत ने ये भी कहा कि अगर फिल्म पायरेसी वेबसाइट्स पर लीक भी हो जाती है तो उन्हें इससे कोई खास परेशानी नहीं है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'आज शनिवार है, मुझे लगता है सोमवार तक इसे हटा दिया जाएगा।'