Sapna Choudhary Bedroom Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपने तलाक को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अब सपना चौधरी के इंस्टाग्राम को देखने के बाद लगता है कि जैसे ये हसीना पति से अलग अपनी सिंगल लाइफ की कहीं ज्यादा अच्छे तरीके से इंजॉय कर रही है।

Advertisement

सपना चौधरी के एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे सपना चौधरी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सपना का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो गया है। दरअसल, इस वीडियो मं सपना ने अपनी आजकल की लाइफ की झलक शेयर की है।

Advertisement

वीडियो में सपसे पहले सपना चौधरी बिस्तर में दिखाई देती है जब वो सोकर उठती है। इसके बाद नहाकर सपना का बाथरोब में क्यूट अंदाज देखने को मिलता है। फिर सपना चौधरी मेक अप टच करती है और फिर एक खूबसूरत ही ड्रेस में बीच समंदर में क्रूज पर मस्ती करती दिखाई देती हैं।

इस दौरान सपना चौधरी नीले रंग की स्ट्रैपी ड्रेस में एक से बढ़कर एक सेक्सी पोज देती दिखाई दे रही हैं। सपना चौधरी के इस वीडियो पर उनके फैंस दिल हार रहे हैं।

Advertisement

जानकारी के लिए आपको बता दें कि तलाक के केस के बीच सपना की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट ने 9 जून को एक बड़ा आदेश जारी किया। कोर्ट ने वीर साहू को अगली सुनवाई यानि के 25 जुलाई तक सपना चौधरी से दूर रहने के आदेश दिए हैं। वह न तो सपना के घर जा सकते हैं और न ही उनके वर्कप्लेस पर जा सकते हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि सपना चौधरी और वीर साहू ने साल 2020 में गुपचुप तरीके से शादी की थी और आज उनके दो बच्चे भी हैं। इस घरेलू विवाद के बीच सपना सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव हैं और अपनी फिल्मों और जिंदगी को लेकर खुलकर पोस्ट शेयर कर रही हैं। अब सपना के फैंस को 25 जुलाई का इंतजार है, ताकि पता चल सके कि कोर्ट अगला क्या फैसला सुनाता है।