Sanjay Dutt 1993 Blast: संजय दत्त का जीवन कितना उलझा हुआ रहा है ये बात किसी से छिपी नहीं है। स्टारडम के साथ साथ पुलिस केस और जेल काटने के अलावा कई मामलों में उनका नाम शामिल रहा है।
मुंबई में 1993 में उनका नाम बम धमाकों में आया था और इसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई थी। लेकिन अब राज्यसभा सांसद और एडवोकेट उज्जवल निकम का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने खुलकर संजय दत्त पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संजय दत्त अगर चाहते तो 1993 में हुए बम धमाकों को रोक सकते थे। इस दौरान उज्जवल निकम 'द लल्लनटॉप' से बात कर रहे थे। उज्जवल निकम का दावा.. उज्जवल निकम ने अभिनेता को लेकर कई तरह के राज खोले हैं। उनका कहना है कि, जब संजय दत्त कविक्शन के समय मेरे पास आए थे तो वो बुरी तरह से कांप रहे थे। मुझसे बोले कि, सर मैने कुछ नहीं किया है। इस दौरान मैने उनसे कहा कि, संजू मीडिया देख रही है। अबु सलेम एक ट्रक भरकर हथियार लाया था और संजय दत्त का दोश सिर्फ इतना था उनको हथियारों का शौक था और बॉलीवुड पर पूरी तरह से उस वक्त दुबई का कंट्रोल था। उज्जवल निकम का ये बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। उनका कहना है कि, संजय दत्त चाहते तो वो ब्लास्ट रुक सकते थे क्योंकि वो पुलिस को हथियारों की जानकारी दे सकते थे। संजय दत्त अब जेल काट चुके हैं और उनके ऊपर अब किसी तरह का कोई केस नहीं है। संजू अक्सर जेल को लेकर बात करते हैं जो कि काफी डरावना अनुभव रहा है। संजय दत्त पर बनी फिल्म संजय दत्त के जीवन पर एक फिल्म बनी थी जिसका नाम संजू था। रणबीर कपूर ने संजय दत्त का धमाकेदार किरदार निभाया था। इस फिल्म संजय दत्त के जीवन के तमाम किस्सों पर नजर डाली गई है। कई सीन भी दिखाए गए हैं जो कि उनके केस से जुड़े थे। फिलहाल संजय दत्त काम कर रहे हैं और परिवार के साथ काफी खुश हैं।More Articles