Sangeeta Bijlani Pregnancy: बॉलीवुड में फिल्मों से ज्यादा स्टार्स के रिलेशनशिप स्कैंडल्स चर्चाओं में रहते हैं। लिव इन रिलेशन हो,सहेली के पति से दूसरी शादी करनी हो, शादी के बिना प्रेग्नेंट होना हो हर तरह के किस्से बॉलीवुड में देखने को मिलते हैं। आज हम सलमान खान की एक एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बात करने जा रहे हैं। जिन्होंने सलमान से अलग होने के बाद अपना घर तो बसाया लेकिन उन्होंने तमाम मुश्किलें झेलीं।
रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि संगीता बिजलानी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। संगीता बिजलानी और सलमान खान का रिलेशन इतना सीरियस था कि बात शादी कर भी पहुंच गई थी। लेकिन सलमान खान ने एक दम लास्ट समय पर संगीता से शादी के लिए इंकार कर दिया था और इसके कारण सलमान का दूसरा लव इंस्ट्रेस्ट माना जाता है। सलमान खान से ब्रेक अप के बाद संगीता बिजलानी के दिल के तार क्रिकेटर अजहरुद्दीन के साथ जुड़े और दोनों के बीच डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ। अजहर खान ने माना था कि उनको संगीता बिजलानी से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। हालांकि प्यार का इजहार करने में अजहर ने काफी समय लिया। उस समय अजहरुद्दीन शादीशुदा थे और संगीता बिजलानी के लिए उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक तक दे दिया। बताया जाता है कि तलाक देने के लिए अजहर ने अपनी पहली पत्नी को हैदराबाद में 2 हवेली और मोटी रकम पेश की थी। रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि संगीता बिजलानी शादी से पहले ही अजहर खान के बच्चे की मां बनने वाली थीं। संगीता बिदलानी ने इस खबर को जमाने से छिपाया था। बाद में दोनों ने शादी कर ली। संगीता बिजलानी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को कभी सच नहीं बताया। हालांकि संगीता बिजलानी को लेकर उस समय तरह तरह की बातें की जाती थीं। हालांकि संगीता बिजलानी और अजहरुद्दी का रिश्ता भी 14 सालों बाद टूट गया और दोनों ने तलाक ले लिया। कहा जाता है कि अजहर का ज्वाला गट्टा के साथ अफेयर चल रहा था जिसकी भनक संगीता बिजलानी को लग गई थी।More Articles