Sandeepa Virk Casting Couch: अभिनेत्री और इनफ्लुएंसर संदीपा विर्क अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इसके अलावा उन्हें 6 करोड़ के मनी लांड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में भी रहना पड़ा था। जहां पर वह तकरीबन साढ़े 4 महीने रही थी और उन्होंने वहां पर काफी स्ट्रगल किया था।
लेकिन अभी के समय में संदीपा विर्क बल पर जेल से बाहर आ चुकी है और उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान जेल में काटे हुए अपने बुरे दिनों को लेकर बात की थी। The Sheroes TV के साथ बातचीत के दौरान उनका दर्द छलक कर आया था। संदीपा विर्क ने इस दौरान बात करते हुए बताया था कि "मैं तिहाड़ जेल में रोजाना मौत की दुआएं मांगती थी और हर एक-एक सेकंड वहां पर गिन रही थी। लेकिन शुक्र है कि वह वक्त निकल गया और जेल में हर एक दिन बहुत ही ज्यादा स्ट्रगलिंग था।" संदीपा विर्क ने इस दौरान कास्टिंग काउच को लेकर भी बात की और कहा कि "इंडस्ट्री में रेप नहीं होता है और कास्टिंग काउच तो होता ही है। सब आपको कहते हैं और इंडस्ट्री का बोलने का तरीका थोड़ा सा अलग होता है। बॉलीवुड में डिनर और कॉफी का बोलकर अप्रोच किया जाता है। जो बहुत नॉर्मल लगता है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अलग होता है और मैंने भी कास्टिंग काउच का सामना किया है।" संदीपा विर्क ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "डायरेक्ट मेरे रूम के अंदर घुस गया था और उनके साथ मैंने 7 दिन तक की शूटिंग भी की थी। तब पंजाबी फिल्म के बाद में मैं दो और फिल्में भी कर रही थी। दोनों फिल्में मैं शूटिंग करके छोड़ दी थी और एक में डायरेक्ट मेरे रूम में घुस आया था। उन्होंने कहा कि मेरे साथ कंप्रोमाइज करो तब मैं शूटिंग करूंगा। लेकिन मैंने जब इनकार किया तो मुझे फिल्म से निकाल दिया गया।" अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "ऐसी एक दूसरी पंजाबी फिल्म थी जहां पर हीरो ने मेरे साथ में बदतमीजी की थी। हीरो की डिमांड थी कि मैं उसके होटल में साथ वाले कमरे में रहूं और तभी वह शूट करेगा। इस तरीके की चीजें होती रहती है। सिर्फ एक में नहीं बल्कि हर इंडस्ट्री में ऐसा होता है और हर फील्ड का यही हाल हो चुका है।" संदीपा विर्क ने बताया कि "कास्टिंग काउच होता है लेकिन आपको करना है या नहीं यह पूरी तरीके से आप पर निर्भर करता है। मैं इन सब चीजों के पूरी तरह खिलाफ हूं और मुझे ऐसा लगता है कि आप सिर्फ काम को देखो। हमसे क्यों काम के बदले में डिमांड करोगे।"4 महीने जेल में काटे
संदीपा विर्क ने कास्टिंग काउच को लेकर की बात
कमरे के अंदर घुस आया था डायरेक्टर
हीरो ने रखी थी साथ सोने की डिमांड
कास्टिंग काउच के खिलाफ है अभिनेत्री
More Articles