Sana Saeed Faced Bulimia: 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान की बेटी का किरदार निभाकर मशहूर हुई छोटी अंजलि आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। छोटी अंजलि का किरदार सना सईद ने निभाया था और अब वह पूरी तरीके से भारत छोड़कर अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी है।

Advertisement

सना सईद ने साल 2021 में हमेशा के लिए मुंबई से लॉस एंजेलिस में शिफ्ट होने का फैसला ले लिया था और अब वह अपने पति Csaba Wagner के साथ में अपनी प्रोडक्शन कंपनी भी चला रही हैं।

Advertisement

सना सईद ने खुद इस पर बात करते हुए बताया था कि वह पहली बार साल 2016 में एक्टिंग और फिल्म मेकिंग सीखने के लिए लॉस एंजेलिस गई थी। जहां पर उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि एक दिन उन्हें यहीं पर लौट कर आना है।

विदेश में बसना एक्ट्रेस के लिए नहीं था आसान

सना सईद ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ में बातचीत के दौरान बताया कि "मैं अपनी पूरी जिंदगी भारत में रही थी और अब ऐसा लग रहा था कि मेरी जिंदगी मुझे किसी नए सफर की तरफ इनवाइट कर रही है। परिवार और दोस्तों से दूर जाना मेरी सोच से भी बहुत ज्यादा मुश्किल था। मैं जानती थी कि इससे मेरा करियर भी अफ़ेक्ट होगा लेकिन मैंने पहले ही खुद को इसके लिए तैयार कर लिया था।"

Advertisement

सना सईद ने खुलासा किया कि नए शहर में जाकर सब कुछ एक बार फिर से स्टार्ट करना इतना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि "जब कोई आपकी पुरानी पहचान नहीं जानता है तो शुरुआत करना बहुत मुश्किल होता है लेकिन आपको यह समझ आ जाता है कि आप असल में क्या बनना चाहते हो।"

पति की वजह से विदेश में चीज़ें हुईं आसान

सना सईद ने बताया कि उनके पति पहले से ही लॉस एंजेलिस में रहते थे और इसी के चलते नई जिंदगी शुरू करना उनके लिए थोड़ा सा आसान हो गया था। अभिनेत्री ने बताया कि दोनों ने मिलकर बियोंड मैजिक स्टूडियो नाम की एक प्रोडक्शन कंपनी भी शुरू की। अभिनेत्री बताती है कि "मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी कर ली और अब उसी के साथ में मिलकर वही काम कर रही हूं जो मुझे सबसे ज्यादा प्यारा है।"

Advertisement

बुलीमिया का शिकार हुई थी सना सईद

सना सईद ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए यह भी खुलासा किया था कि वह बुलीमिया नाम की ईटिंग डिसऑर्डर का शिकार हो गई थी। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि "बचपन में मुझे मालूम नहीं था कि बुलीमिया क्या होता है। मुझे ऐसा लगता है था कि यह सिर्फ मेरी एक बुरी आदत है और इससे मुझे अकेले ही लड़ना होगा।"

Advertisement

6 साल तक झेली बीमारी

सना सईद ने बताया था कि तकरीबन 6 साल तक उन्हें इस बीमारी के बारे में पता ही नहीं था और बाद में एक किताब पढ़ने के बाद में उन्हें पता चला कि यह क्या दिक्क़त है। इस पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि "यहीं से मेरी असली रिकवरी शुरू हो गई थी और पूरी तरह ठीक होने में मुझे तकरीबन 4 साल लग गए थे।"