Sameera Reddy Postpartum Depression: समीरा रेड्डी बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दे कि उन्होंने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल वक्त को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि बेटे हंस के जन्म के बाद में वह पोस्टपार्टम डिप्रेशन से लेकर हार्मोनल दिक्कत हो और तेजी से बढ़ते हुए वजन की वजह से पूरी तरीके से टूट गई थी। 1 साल में उनका वजन 100 किलो हो गया था।

Advertisement

एक्ट्रेस को सब्जी वाले ने दिए थे ताने

हाल ही में समीरा रेड्डी ने Hauterrfly के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि तब उन्हें ऐसा लगने लगा था कि उनका करियर और जिंदगी दोनों ही खत्म हो चुके हैं। लेकिन उनके पति अक्षय की एक सलाह ने उनका पूरा नजरिया बदल कर रख दिया।

Advertisement

समीर ने इस पर बात करते हुए बताया कि बेटे के जन्म के बाद में मेरा नर्वस ब्रेकडाउन हो चुका था। मैं पोस्ट पार्टम डिप्रेशन में थी और मेरा वजन भी बहुत तेजी से बढ़ रहा था। 1 साल में मैं 100 किलो की हो गई थी। मुझे हार्मोनल समस्याएं भी होने लगी थी और तब मुझे लगा था कि यही मेरी जिंदगी का सबसे बुरा वक्त है।

Advertisement

समीरा रेड्डी ने बताया कि तब अजनबी लोग भी उनके बड़े हुए वजन पर कमेंट करते थे। एक्ट्रेस ने बात करते हुए बताया कि सब्जी वाला भी मुझसे पूछता था कि दीदी आपको क्या हो गया है? आप इतनी ज्यादा मोटी कैसे हो गई हो? कुछ लोग तो मुझे कहते थे कि अरे यह तो वही समीरा रेड्डी है? यह तो कभी एक्ट्रेस थी ना और इनको क्या हो गया है?

Advertisement

पति की सलाह से टूट गई थी एक्ट्रेस

समीरा रेड्डी ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि उनके पति ने उनसे कहा था कि तुम रोजाना किसी को जज करने के लिए दोष नहीं दे सकती हो क्योंकि लोगों के सामने सेक्सी से वाली इमेज तुम ही ने बनाई थी। उन्होंने हमेशा से ही तुम्हें ग्लैमरस देखा और अब अचानक से तुम इतनी ज्यादा बदल गई हो तो लोग सवाल करेंगे ही।

Advertisement

अक्षय ने आगे समीरा रेड्डी को समझाया कि तुम लोगों को बदल नहीं सकती हो और उनकी सोच पर भी खुद का कंट्रोल नहीं कर सकती हो। इसीलिए दूसरों को बदलने की कोशिश मत करो और ऐसे लोगों का अपना एक ग्रुप बनाओ जो तुम्हें जैसी हो वैसी ही स्वीकार करें।

समीरा रेड्डी ने बताया था की शुरुआत में तो उन्हें पति की बात सुनकर काफी ज्यादा झटका लग गया था और बाद में उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि पति की यही सलाह उनके लिए सबसे ज्यादा मददगार साबित हुई है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर बॉडी पॉजिटिविटी के लिए छाई समीरा रेड्डी

साल 2014 में समीरा रेड्डी ने बिजनेसमैन अक्षय वर्दे के साथ में शादी कर ली थी और अब वह दो बच्चों की मां बन गई है। बेटे हंस का जन्म 2015 में हुआ था और बेटी नायरा का जन्म 2019 में हुआ था। पिछले कुछ सालों में समीरा रेड्डी ने सोशल मीडिया पर बॉडी पॉजिटिविटी से लेकर मेंटल हेल्थ और मदरहुड से जुड़े हुए मुद्दों पर खुलकर बात की है।