Sameera Reddy Career Struggle: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री समीरा रेड्डी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे सच को उजागर कर दिया है जिसके बाद लोग भी काफी हैरान है। समीरा रेड्डी ने अपनी पहली फिल्म 'मैने दिल तुझको दिया' को लेकर बहुत ही शॉकिंग खुलासा किया है।

Advertisement

समीरा रेड्डी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्हें अपनी पहली ही फिल्म में उनके असली स्किन कलर से तकरीबन दो से तीन शेड ज्यादा गोरा दिखाया गया था। साथ ही इस फिल्म में परफेक्ट और अट्रैक्टिव दिखाने के लिए उन्हें पैडेड ब्रा, बम पैड्स और कलरफुल कॉन्टैक्ट लेंस भी पहनने के लिए मजबूर किया गया था।

Advertisement

एक्ट्रेस को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए यूज़ किए पैड्स

इसकी वजह से अभिनेत्री तकरीबन 40 साल की उम्र तक अपनी बॉडी और त्वचा के रंग को लेकर काफी ज्यादा इनसिक्योर और बॉडी शेमिंग का शिकार हुई। हाल ही में उन्होंने Hauterrfly के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि "मैं इतने सालों तक सिर्फ खुद को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए पैडेड ब्रा और पैडेड बम पैड्स पहनती थी। आंखों में कलर लेंस और चेहरे को गोरा दिखने का अलग से दबाव रहता था।"

Advertisement

जब समीरा रेड्डी से होस्ट में सवाल किया कि आखिर कोई उनसे इस तरीके की बातें कैसे कर सकता है तो इस पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि "यह चीजें सेट पर बहुत नॉर्मल थी। मुझे सीधे कहा जाता था कि तुम्हारी बॉडी परफेक्ट नहीं है। जब ऐसी चीजें बार-बार बोली जाती है तो किसी भी लड़की को अपनी बॉडी को लेकर बुरा महसूस होता है।"

Advertisement

असिस्टेंट डायरेक्टर ने मारे ताने

समीरा रेड्डी ने आगे बात करते हुए बताया कि उन्हें किसी भी मेल डायरेक्टर या फिर किसी कास्टिंग डायरेक्टर ने नहीं बल्कि सेट पर फीमेल असिस्टेंट डायरेक्टर ने ऐसी बात कही थी। अभिनेत्री ने बताया कि "मुझे अच्छे से याद है कि इन सब में वह एक फीमेल असिस्टेंट डायरेक्टर थी जिन्होंने मुझे सीधे ऐसी बातें कही थी।"

Advertisement

डिजाइनर करते थे टोका-टोकी

अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए बताया कि "जो ड्रेस डिजाइनर थे, वह शुरुआत से ही मेरे लुक्स को लेकर मुझे टोकते थे। वह मुझसे कहा करते थे कि तुम्हारी शारीरिक बनावट वैसी नहीं है जैसी एक हीरोइन के होनी चाहिए और तुम्हें इसके लिए कुछ करना होगा।"

समीरा रेड्डी ने आगे बात करते हुए बताया कि इसीलिए उनके सारे आउटफिट्स में पहले से ही इनबिल्ट पैडेड ब्रा लगाई जाती थी। अभिनेत्री ने मजाक में बात करते हुए बताया कि तब उनके पास में इस दुनिया का सबसे बेहतरीन पैड्स का कलेक्शन इकट्ठा हो गया था।

Advertisement

बॉडी में कॉस्मेटिक बदलाव के लिए किया गया फोर्स

समीरा रेड्डी ने बताया कि यह दबाव सिर्फ ड्रेसिंग सेंस या फिर मेकअप तक ही नहीं था बल्कि सीधे तौर पर अपनी बॉडी में कॉस्मेटिक बदलाव करने के लिए भी उन्हें फोर्स किया गया था। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि "मुझे सीधे मेरे मुंह पर कहा गया था कि यार समीरा हम कपड़ों में कब तक ऐसी चीजें इनबिल्ट करते रहेंगे? तुम अपनी बॉडी के लिए कुछ करवा क्यों नहीं लेती हो।"

दोस्त ने मारा टॉन्ट

समीरा रेड्डी ने आगे यह भी बताया कि उनका एक मार्केटिंग फील्ड में दोस्त था जिसने एक बार उनसे सीधे तौर पर सवाल किया था कि "आखिरकार तुम्हारी यूएसपी क्या है? तुम तो मम्मी बन गई हो जैसे शिल्पा शेट्टी से लेकर मलाइका अरोड़ा यह सब इंडस्ट्री में यम्मी मम्मी है जो काफी ज्यादा हॉट और योग प्रेमी भी है। लेकिन तुम यम्मी मम्मी से बहुत ज्यादा दूर हो।"