रेस 3 पर सलमान खान ने कहा- मैं दुआ करता हूं कि दूसरों फिल्म भी इतनी बड़ी हिट हो जाए


सलमान खान की फिल्म भारत रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सुपरस्टार से उनकी पिछली ईद रिलीज रेस 3 के फ्लॉप होने पर सवाल किया गया, तो सलमान खान ने कहा- 100 करोड़ कमाना आज भी किसी फिल्म के लिए बड़ी बात है। जितनी मेगा फ्लॉप आप मेरी फिल्मों को मानते हैं, मैं दुआ करता हूं कि दूसरों की फिल्म उतनी बड़ी हिट साबित हो।

Advertisement

छत्रपति शिवाजी बॉयोपिक - अली अब्बास जफर के साथ फिर जुड़ेंगे सलमान खान?

दबंग खान ने कहा, फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआत से आज तक 100 फिल्मों ने भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। 100 करोड़ कमाना आज भी किसी फिल्म के लिए बड़ी बात है। मैं हमेशा यह कहता हूं, जितनी बड़ी मेगा फ्लॉप है, मैं दुआ देता हूं कि दूसरों की फिल्म उतनी ही बड़ी हिट हो जाए। यहां तक कि रेस 3 ने भी 170 करोड़ का बिजनेस किया था, यह बड़ा आंकड़ा है। फिल्म को मिले निगेटिविटी के बाद भी फिल्म ने काम किया।

Advertisement

बता दें, सलमान खान की पिछली दो ईद रिलीज- ट्यूबलाइट और रेस 3 को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। फिल्म को काफी निगेटिव प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि ईद पर रिलीज होने की वजह से दोनों फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं, अब भारत से फैंस और बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें हैं।

बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

टाईगर जिंदा है

दिसंबर 2017 में रिलीज सलमान खान- कैटरीना कैफ की धमाकेदार एक्शन फिल्म टाईगर जिंदा है सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 339.16 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह सलमान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

Advertisement
बजरंगी भाईजान

2015 में आई बजरंगी भाईजान सलमान की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। फिल्म ने 320.65 करोड़ कमाया था।

Advertisement
सुल्तान

2016 में रिलीज सुल्तान ने 300 करोड़ पार कलेक्शन किया था। फिल्म का निर्देशक अली अब्बास जफर ने किया था।

किक

सुपरहिट 2014 में आई किक.. फिल्म ने 233 करोड़ की कमाई की थी। यह सलमान की पहली 200 करोड़ी फिल्म थी।

प्रेम रतन धन पायो

दिवाली पर रिलीज सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो ने 207 का कलेक्शन किया था।

एक था टाईगर

2012 में आई फिल्म एक था टाईगर.. फिल्म ने 198 करोड़ की कमाई की थी।

रेस 3

ईद 2018 पर रिलीज रेस 3 ने 169 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ऐवरेज रही।

दबंग 2

सलमान खान की इस फिल्म ने 154 करोड़ का कलेक्शन किया था।

बॉडीगॉर्ड

2011 में रिलीज फिल्म बॉडीगॉर्ड.. फिल्म ने 148 करोड़ की कमाई की थी।

दबंग

2010 में रिलीज फिल्म दबंग ने 138.88 करोड़ की कमाई की थी।

English Summary

When asked about Race 3 failure, Salman Khan says, 100 crore is still a large number. With all the negativity around it, the film still worked.