Ronit Roy Struggle Story: आज हम आपको एक ऐसे टीवी और बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाने वाले एक्टर के बारे में बता रहे हैं जो अपने शुरुआती करियर में काफी स्ट्रगल कर चुके हैं। हालांकि अभी के वक्त में वह करोड़ों के मालिक हैं। लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने प्याज रोटी खाकर दिन काटे थे।

Advertisement

दरअसल हम बात कर रहे हैं और टीवी और बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाले एक्टर रोनित रॉय की। जिन्होंने दशकों तक छोटे पर्दे पर राज किया और उसके बाद में बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी दर्शकों का मनोरंजन किया।

Advertisement

पहली फ़िल्म के बाद करना पड़ा स्ट्रगल

बताते चलें कि रोनित रॉय ने साल 1992 में फिल्म 'जान तेरे नाम' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ ₹50000 की फीस मिली थी और इसके बाद में उन्हें काफी ज्यादा स्ट्रगल भी करना पड़ा था। लेकिन आज के वक्त में वह 99 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

रोनित रॉय कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि किस तरीके से कास्टिंग डायरेक्टर उन्हें यंग रोल्स के लिए यह कहकर मना कर दिया करते थे कि जब नए कलाकार उतना ही अच्छा कर सकते हैं तो उन्हें कास्ट क्यों किया जाए?

Advertisement

रोटी-प्याज खाकर काटे दिन

एक बार रोनित रॉय ने अपने स्ट्रगल को लेकर भी बात की थी और बताया था कि "बांद्रा के पास में एक छोटा सा ढाबा था जहां पर मैं रोजाना खाना खाता था। कुछ दिन तो मैं दो रोटी और दाल खरीद पाता था। लेकिन कुछ दिन सिर्फ रोटी ही मंगाता था क्योंकि मेरे पास दाल खरीदने के पैसे नहीं हुआ करते थे। मैं रोटी और प्याज खा लेता था।"

Advertisement

रोनित रॉय ने आगे बात करते हुए बताया कि ढाबे का मालिक भी काफी अच्छा था और उसकी दरियादिली आज भी एक्टर के मन में बसी हुई है। रोनित रॉय ने बताया कि "ढाबे का मालिक मुझे दाल दिया करता था और कहता था कि आज दाल का दिन है। मैं कभी भी उस इंसान का चेहरा नहीं भूल सकता हूं।"

Advertisement

रोनित रॉय का करियर

रोनित रॉय ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी ज्यादा स्ट्रगल करना पड़ा। हालांकि फिर उन्हें टीवी शोज में 'कम्मल' शो का ऑफर मिला। लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले ही एक्टर को बालाजी टेलीफिल्म्स के एक और शो 'कसौटी जिंदगी की' में रोल मिल गया था। इसी शो से रोनित रॉय की किस्मत चमक गई।