Aamir Khan Death Threat: आमिर खान ने तीसरी शादी करके लोगों को चौंका दिया था और इसके बाद कई ऐसे मशहूर लोग हैं जो कि उनको खरी खोटी सुना रहे हैं। बजरंग दल वालों ने आमिर खान का पुतला फूंका और कहा कि उसने फिर से एक हिंदू महिला से शादी की है।
लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि काफी विवादित है और आमिर खान के फैंस को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया है। अपनी विवादित बातों को लेकर मशहूर अयोध्या के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने आमिर खान को जान मारने के लिए इनाम का ऐलान किया है। जी हां, उनका कहना है कि आमिर खान की हत्या करने वाले शख्स को वो 5 करोड़ रुपए इनाम में देंगे। एक लोकतांत्रिक देश में इस तरह की बयानबाजी करना कानूनन अपराध है लेकिन अभी तक महाराज जी पर किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। उन्होंने ना सिर्फ हत्या करने वाले शख्स को 5 करोड़ देने की बात कही है बल्कि उसके मुकदमे का खर्च भी उठाने का ऐलान किया है। हालांकि लोगों को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई है लेकिन आमिर खान ने इस पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लोगों ने इस बयान के बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया है। हिंदू नहीं हैं गौरी स्प्रैट आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर विवाद सिर्फ इसलिए हो रहा है क्योंकि लोगों को लगता है कि गौरी स्प्रैट हिंदू हैं। हालांकि ऐसा नहीं है क्योंकि आमिर खान की नई नवेली पत्नी एक ईसाई हैं। जी हां, गौरी नाम से लोग कंफ्यूज हैं। गौरी स्प्रैट काफी चर्चा में हैं और लोग उनके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं। वो ईसाई धर्म फॉलो करती हैं और हिंदुत्व से उनका कोई लेना देना नहीं है। उनकी मां साउथ इंडियन हैं जबकि पिता ईसाई हैं। वो अपने पिता का धर्म फॉलो करती हैं।More Articles