Rani Muketji Paparazzi Video: रानी मुखर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मीडिया के कैमरे चेक कर रही हैं। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ था जो कि अभिनेत्री को बिल्कुल पसंद नहीं आया था।
दरअसल रानी मुखर्जी कार से उतरी थीं और इस दौरान पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे थे। हालांकि इस दौरान रानी मुखर्जी अकेली नहीं थीं बल्कि उनके साथ उनकी बच्ची भी थी। एक्ट्रेस को ऐसा लगा की बच्ची की तस्वीर क्लिक की गई और वो भड़क गईं। हालांकि उन्होंने अपना आपा नहीं खोया बल्कि शालीनता से पैपराजी के पास गईं। उन्होंने कैमरा चेक किया और पूछा बच्ची की तो नहीं ली ना? पैप्स ने ना में जवाब दिया। इसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। हाल ही में मौनी रॉय को मीडिया पर भड़कते देखा गया था। अक्सर देखा जाता है कि पैपराजी को इस तरह चीजों की सामना करना पड़ता है। कमेंट्स कर रहे हैं लोग रानी मुखर्जी की इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''आप लोग यहाँ-वहाँ क्यों क्लिक करते हैं? अगर कोई फ़िल्म आ रही है, तो वे अपने-आप सामने आ जाएँगी।'' एक ने लिखा, ''कितनी स्वीट हैं आप।'' एक ने लिखा, ''बच्ची को मास्क पहनो मंकी कैप पहनो... दुनिया को बदलना खुद बदलो पहले नहीं चाहिए तो।'' एक ने लिखा, ''इसकी बच्ची है आज पता चला।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। रानी मुखर्जी काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं। आखिरी बार वो मर्दानी 3 में दिखीं थीं और उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था। रानी मुखर्जी अपने दौर जबरदस्त एक्ट्रेस में से एक थीं। लगभग सभी सुपरस्टार्स के साथ उन्होंने काम किया था और आज भी नजर आती रहती हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..More Articles