Rajkummar Rao On Modi Propaganda Song: नीट पेपर लीक मामले में जंतर मंतर पर पिछले 1 महीने से छात्रों द्वारा प्रदर्शन चल रहा है जहां पर अब काफी सारे बॉलीवुड सितारे भी उनके सपोर्ट में उतरे। इस लिस्ट में राजकुमार राव का भी नाम शामिल है। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा कि हर आवाज को पूरे सम्मान के साथ सुना जाना चाहिए।
लेकिन राजकुमार राव के इस पोस्ट के बाद में काफी सारे लोग उनकी आलोचना करने लगे। इसी बीच मोदी है तो मुमकिन है गाने को लेकर जब यूज़र ने उन्हें खरीखोटी सुने तो राजकुमार राव ने इस पर जवाब दिया और अपने इसी जवाब की वजह से अब वह काफी चर्चा में आ गए हैं। दरअसल काफी सारे सितारे जो आंदोलन में शामिल हो रहे हैं तो वहीं काफी सारे ऐसे भी हैं जो सोशल मीडिया के जरिए पूरे प्रोटेस्ट को लेकर सपोर्ट कर रहे हैं। इसी दौरान राजकुमार राव ने भी इस आंदोलन का इंस्टाग्राम के जरिए सपोर्ट किया और हिंसा की जगह शांति की अपील की। लेकिन अभिनेता के इस पोस्ट पर काफी लोगों ने आपत्ति जाहिर की और कुछ लोगों ने एक्टर के गाने की लाइन मोदी है तो मुमकिन है लिख दिया। राजकुमार राव के इस पोस्ट पर लोगों ने लिखा कि "क्या कहना चाहते हो? सिर्फ खाने के लिए बयान मत दो। जो आपने लिखा है उसको दोबारा पढ़िए और समझने की कोशिश करिए। अगर आप एक दृढ़ निश्चय इंसान कहलानी चाहते हैं तो किसी एक पक्ष का साथ दो। 20 तारीख को जो भी हुआ उसके बाद यहां पर कोई भी बीच का रास्ता नहीं निकलता।" एक दूसरे यूज़र ने राजकुमार राव की इन बातों पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "मेरे मन में आपके लिए बहुत ज्यादा सम्मान था लेकिन आपने एक प्रोपेगेंडा गाने के चलते इसको खो दिया है। मैंने कभी भी आपकी फिल्म मिस नहीं की और कभी ऐसा नहीं सोचा था कि आप इतनी आसानी से बिक जाओगे। आप तो नहीं जनरेशन के कलाकारों के लीड माने जाते थे।" लेकिन इसके बाद में एक्टर ने अपनी बात रखी और इसके बाद उन्हें और भी ज्यादा चर्चा में देखा जा रहा है। जब राजकुमार राव पर सवाल उठे तो उन्होंने लिखा कि "मैं अपनी अंतरात्मा कभी बीच नहीं सकता हूं और एक गाना यह तय नहीं करेगा कि मैं कौन हूं और मैं किस चीज के लिए खड़ा हूं या मेरी जिंदगी में मेरे क्या सिद्धांत है। आप कभी भी नहीं जान पाओगे कि कितना दबाव रहता है। मैं जो भी सही है उसके लिए खड़ा रहता हूं और जो हमें एक इंसान के तौर पर जोड़े रखता है उसके लिए मैं हमेशा खड़ा हूं।" अभिनेता ने आगे यह भी लिखा कि "जब तक मेरा जमीर साफ है और मैं पूरी मेहनत से काम करता हूं तब तक और कुछ भी मैटर नहीं करता है। जो लोग मुझे अच्छे से जानते हैं उन्हें पता है कि मैं कौन हूं और उम्मीद है कि एक दिन में आपका सम्मान फिर से प्राप्त करूंगा। मैं आपके जीवन में सौभाग्य और सुख की कामना करता हूं और ईश्वर आपका भला करें।" अब राजकुमार राव के इस बयान पर काफी ज्यादा बवाल मच गया है। हालांकि अभिनेता ने अपनी पोस्ट में यह तो साफ नहीं किया है कि वह किस तरीके के दबाव की बात कर रहे हैं। क्या यह जवाब सरकार की तरफ से था या फिर कोई और लेकिन फिलहाल लोगों के बीच वह काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं।राजकुमार राव ने प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट
मोदी है तो मुमकिन है गाने पर एक्टर से पूछे लोगों ने सवाल
राजकुमार राव पर था गाने को लेकर दबाव?
राजकुमार राव के इस बयान के बाद मचा बवाल
More Articles