Resham Singh On E20: देश भर में इन दिनों E20 पेट्रोल को लेकर काफी चर्चाएं देखने को मिल रही हैं और तमाम लोगों के जेहन में सवाल है कि क्या इससे गाड़ी के इंजन पर वाकई असर पड़ता है। इसी मुद्दे को लेकर पंजाबी सिंगर रेशम सिंह ने अपना एक वीडियो शेयर किया है और हैरान करने वाला खुलासा किया है।

Advertisement

रेशम सिंह ने बताया है कि E20 के कारण उनकी नई डिफेंडर का इंजन खराब हो गया है। वीडियो में रेशम सिंह ने कहा, "सत श्री अकाल दोस्‍तों, नई-नई गाड़ी आई और एक ही सर्विस के बाद यह चलती-चलती बंद हो गई। मैंने कंपनी में फोन किया तो कह रहे कि आजकल फ्यूल की प्रॉब्‍लम आ रही है।"

Advertisement

रेशम सिंह ने आगे बताया, "मैंने कंपनी में फोन किया तो उन्‍होंने कहा कि गड्डी चेक करवाने भेजो। मैंने भेजा, तो बोले कि फ्यूल पंप खराब हो गया है। ये खराब पेट्रोल के कारण हो रहा है। मैंने नॉर्मल E20 डलवाना बंद कर दिया है। अब तक मैं छह-सात पंम्‍प पर जा चुका हूं, लेकिन हाई स्पीड पेट्रोल XP95 और XP100 नहीं मिला है। पेट्रोल पंप कर्मचारियों का कहना है कि ये उनके पास है ही नहीं।"

Advertisement

सिंगर ने आगे सरकार से गुजारिश करते हैं कि वह कोई लिस्ट जारी कर दें, जिससे पता चल सके कि क‍िस-क‍िस पंप पर जाकर वह तेल भरवा सकते हैं, क्योंकि यह प्रॉब्लम सिर्फ उन्‍हें नहीं, बल्‍क‍ि कई लोगों को आ रही है। वीडियो के आख‍िर में रेशम कहते हैं, 'हमें अपडेट कीजिएगा कि क्या किसी और को भी ये प्रॉब्लम आई है? क्योंकि कंपनी वाले कह रहे थे कि और भी कई बंदों को ये समस्‍या आई है। मेरी रिक्वेस्ट है सरकार के सारे नुमाइंदों से, या और भी कोई भी हेल्प कर सकते हैं, जनता परेशान हो रही है। एक लिस्ट जारी कर दीजिए जहां से हम एक बढ़िया पेट्रोल डलवा सकें। थैंक यू सो मच।"

Advertisement

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रेशम सिंह अनमोल एक पंजाबी सिंगर और समाजसेवी हैं। वह अपने लोक-संगीत और लाइव परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। उन्‍होंने अपने करियर में अब तक 'चेते करदा', 'भाभी थोड़ी एंड आ', 'तेरे पिंड', 'कंगना' और 'सरूर' जैसे पॉपुलर हिट गाने दिए हैं। हनी सिंह के साथ उनका पहला एल्बम 'द बिगिनिंग' (2009) भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले एल्बम में से एक था।