Piyush Mishra Slipped In Bathroom: बॉलीवुड अभिनेता पीयूष मिश्रा के फैंस के लिए हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पीयूष मिश्रा के साथ बाथरूम में गंभीर हादसा हो गया है जिसके कारण उन्हे काफी सीरियस चोटे आई हैं। बताया जा रहा है कि पीयूष मिश्रा बाथरूम में फिसल गए और घायल हो गए।
पीयूष मिश्रा की हालत के बारे में तब पता चला जब वो आने वाली फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' के प्रमोशनल इवेंट में दिखाई नहीं दिए। इवेंट में जब पीयूष मिश्रा को लेकर सवाल किया गया तो डायरेक्टर आकाश आदित्य लामा ने बताया कि पीयूष मिश्रा अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए। इसके चलते उनका हाथ टूट गया। कुछ छोटीमोटी चोटें भी हैं। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। इस वजह से वह फिल्म से जुड़ी सभी प्रमोशनल एक्टिविटीज से दूर ही रहेंगे। आकाश ने बताया कि पीयूष लंबे समय से बीमार चल रहे थे बावजूद इसके वह काम कर रहे थे। उनके अंदर का डेडिकेटेड कलाकार ही है जो वे फिर भी पूरी हिम्मत और हौसले के साथ 'दुल्हनिया ले आएगी' से जुड़े इवेंट्स और प्रमोशन एक्टिविटीज में हिस्सा लेने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन अब उनकी हालत ऐसी नहीं है कि वह काम पर लौट सकें। वह बिस्तर से उठ भी नहीं पा रहे हैं और फिलहाल फुल बेड रेस्ट पर हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आकाशआदित्य लामा की फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कॉमेडी, रोमांस, पारिवारिक रिश्तों और शादी-ब्याह की गहमागहमी से भरपूर यह ट्रेलर एक ऐसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म की झलक दिखाता है जिसमें हंसी-मजाक, इमोशन्स और कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। इस फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा नजर आएंगे।More Articles